फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   sub station, electricity department

शहर के 72 हजार बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी अब बेहतर सुविधा

Sun, 01 Dec 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
sub station, electricity department
12 फोटो बिजली निगम का कंट्रोल रूम - फोटो : Bhiwani
महिला सब स्टेशन बनाने के बाद अब बिजली निगम आदर्श सब स्टेशन बनाने की राह पर चल पड़ा है। इसके लिए भिवानी सर्कल के बीटीएम रोड स्थित सबसे पुराने सब स्टेशन को चुना गया है। जिसकी शुरूआत करीब 57 साल पहले की गई थी। 1962 में स्थापित हुए 132केवी पावर सब स्टेशन को मॉडल सब स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। जिसके बाद शहर के करीब 72 हजार बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

पांच दशक से भी अधिक पुराने हो चुके पावर सब स्टेशन का इलेक्ट्रिकल और सिविल ढांचा बुनियादी दौर से ही चला आ रहा है। जो अब पुरी तरह से जर्जर होने के साथ पुराना भी हो चुका है। लेकिन इस सब स्टेशन को मॉडल के तौर पर विकसित करने के बाद यहां बुनियादी ढांचे में अमूल चूल परिवर्तन किया जाएगा और अत्याधुनिक इलेक्ट्रिकल पैनल भी लगाए जाएंगे। इसी के साथ पावर सब स्टेशन के पूरे भवन को भी अत्याधुनिक तकनीकों सुसज्जित किया जाएगा।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम हिसार मुख्यालय की प्लानिंग एंड डिजाइनिंग कंस्ट्रक्शन डिवीजन (पीडी एंड सी) द्वारा शहर के 132केवी पावर सब स्टेशन पर सिविल वर्क किया जाएगा। इसमें कंट्रोल रूम के अलावा सब स्टेशन की चहारदीवारी को दुरुस्त व आकर्षक बनाया जाएगा। बिजली निगम मुख्यालय ने शहर के सेक्टर 13 स्थित 132केवी पावर सब स्टेशन को महिला सब स्टेशन का दर्जा दिया हुआ है। सब स्टेशन पर चतुर्थ श्रेणी से लेकर तकनीकी अधिकारियों तक सभी महिला कर्मचारी ही शामिल हैं। निगम का यह प्रयोग सफल रहा और इसके बाद अब निगम ने पुराने सब स्टेशन को मॉडल सब स्टेशन में तबदील करने का फैसला लिया है। भिवानी सर्कल के अंतर्गत आने वाले चरखी दादरी जिला व भिवानी जिला में करीब 19 पावर सब स्टेशन 132केवी के हैं, जबकि 33 केवी के पावर सब स्टेशनों की तादाद 66 आंकी जा रही है। सात नए 33केवी पावर सब स्टेशनों का निर्माण भी अंतिम चरण में है। इन सभी पावर सब स्टेशनों से दादरी और भिवानी के 797 फीडरों का संचालन निगम द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लगेगा सिविल और इलेक्ट्रिकल विंग में बजट : बीटीएम रोड के 132केवी सब स्टेशन को मॉडल सब स्टेशन बनाने के लिए दो चरणों में बजट खर्च होगा। इसमें सिविल वर्क के लिए करीब 57 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। जबकि इलेक्ट्रिक वर्क के लिए करीब 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जबकि सब स्टेशन के आसपास के इलाके की सभी सड़कें भी चकाचक होगी और सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया जाएगा। दोनों ही तरह के बजट की अलग अलग विंग द्वारा मंजूरी और खर्च किया जाएगा। जिसके काम की निगरानी भी संबंधित विंग के तकनीकी अधिकारियों द्वारा ही की जाएगी।
बीटीएम रोड के सब स्टेशन को मॉडल सब स्टेशन बनाने के लिए इलेक्ट्रिक वर्क के बजट को मंजूरी मिल चुकी है। इसे तहत सब स्टेशन के अर्थिंग के कार्य को नए सिरे से किया जाएगा। इसी तरह सभी पुराने उपकरण बदली किए जाएंगे। जैसे ही बजट उपलब्ध होगा इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

-अमित जाखड़, एसडीओ एचवीपीएनएल।
सब स्टेशन के अत्याधुनिकीकरण के लिए सिविल वर्क का एस्टीमेट तैयार कर निगम मुख्यालय को भेजा जा चुका है। जैसे ही बजट को मंजूरी मिलेगी, इसके बाद वर्क ऑर्डर जारी किए जाएंगे और आठ माह की निर्धारित अवधि में काम पूरा किया जाएगा। सब स्टेशन सिविल वर्क प्लानिंग एंड डिजाइनिंग कंस्ट्रक्शन विंग द्वारा किया जाएगा।
- गौरव, एसडीओ सिविल वर्क विंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed