{"_id":"68c9c69a5b0a4ed0510165d8","slug":"students-of-second-and-third-class-were-evaluated-in-government-schools-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-139794-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: राजकीय विद्यालयों में दूसरी व तीसरी कक्षा के विद्यार्थियाें का मूल्यांकन किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: राजकीय विद्यालयों में दूसरी व तीसरी कक्षा के विद्यार्थियाें का मूल्यांकन किया गया
Wed, 17 Sep 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के शिक्षा स्तर के ऑनलाइन मोबाइल एप की जानकारी देते अधिकारी।
बवानीखेड़ा। जिले के तमाम खंडों में राज्यस्तरीय निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत सभी प्राथमिक विद्यालयों में दूसरी व तीसरी कक्षा के विद्यार्थियाें का मूल्यांकन किया गया। इसमें शिक्षा विभाग की टीम ने अपनी अहम भूमिका अदा की। टीम में टीजीटी, पीजीटी ने प्राथमिक विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों के शिक्षा स्तर को ऑनलाइन मोबाइल एप पर दर्ज किया।
भिवानी डीपीसी विनय कुमार जिंदल ने विद्यालयों का निरीक्षण किया और बताया कि इसका उद्देश्य प्रत्येक छात्र का हिंदी पठन एवं गणित में आधारभूत स्तर पर मूल्यांकन कर उनका अधिगम स्तर की पहचान करना तथा शिक्षकों को अधिगम परिणामों में सुधार करने में सहयोग देना है। यह एक्सरसाइज प्रत्येक बच्चे के लिए विद्यालयों को उपचारात्मक कदम योजना बनाने में सहयोग प्रदान करती है। इसी को लेकर भिवानी जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों में असेसमेंट करवाया गया।
मूल्यांकन में संभाला मोर्चा
जिले के तमाम खंडों के राजकीय विद्यालयों में आयोजित मूल्यांकरन में जिला शिक्षा अधिकारी डाॅ. निर्मल दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज, सभी डीएसटी सदस्य, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक एफएलएन सुनीलकमार, सीआरसी मुखिया, एबीआरसी, बीआरपी ने अपनी अहम भूमिका अदा की। किसी भी असेसमेंट या अन्य में विभाग को कुछ राशि व्यय करनी पड़ती है। लेकिन मूल्यांकन में किसी प्रकार के कागज से लेकर कलम शाही तक का खर्च नहीं आया और अधिकारियों व कर्मचारियों के कारण बिना खर्च के इसे कामयाब बनाया गया। इसका प्रमुख उद्देश्य आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान में विद्यार्थियों की वास्तविक स्थिति का आकलन करना और हर विद्यार्थी के लिए विद्यालय को उपचारात्मक कदम योजना बनाने में सहयोग प्रदान करना रहा।