फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   students, jaam, demand

फीस वापसी न होने पर बिफरे विद्यार्थी, दो घंटे किया रोड जाम

Mon, 11 Nov 2019 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
students, jaam, demand
18 फोटो लोहारू में अपनी मांगों को लेकर रोडजाम कर नारेबाजी करते हुए विद्यार्थी। - फोटो : Bhiwani
चौ. बंसीलाल राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने सोमवार सुबह विभिन्न मांगों को लेकर महाविद्यालय व विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति रोष जताते हुए जमकर हंगामा किया। विद्यार्थियों ने दो घंटे तक लोहारू-भिवानी मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर रोष जताया और धरना दिया। जाम की सूचना पर कॉलेज प्रिंसिपल विद्यार्थियों के बीच पहुंची और समझाने का प्रयास किया मगर विद्यार्थी अपनी मांग पर अड़े रहे। बाद में डीएसपी गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

इस वर्ष यूनिवर्सिटी की ओर से विभिन्न कोर्सों की एडमिशन फीस में वृद्धि की गई थी। विद्यार्थियों के विरोध के बाद फीस को कम किया गया। फीस विद्यार्थियों को वापस देने की बात कही गई थी मगर अब तक वापस नहीं की गई है। इसी तरह विद्यार्थियों में रिजल्ट बेहतर न आने के कारण भी रोष बना हुआ है। इन दोनों समस्याओं को लेकर बिफरे विद्यार्थी सोमवार को सड़क पर उतरे। सुबह करीब नौ बजे भिवानी-लोहारू मुख्य मार्ग पर उतरते हुए रोड जाम कर दिया और धरना देकर रोष जताया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का कहना है कि विश्वविद्यालय द्वारा गत शैक्षणिक सत्र के दौरान कॉलेज फीस में भारी वृद्धि की गई थी और बाद में छात्रों के विरोध के चलते बढ़ी हुई फीस को वापस ले लिया था। अन्य कालेजों के विद्यार्थियों को यह फीस वापस मिल चुकी है परंतु लोहारू कॉलेज के छात्रों को यह फीस आज तक नहीं लौटाई गई है। वहीं विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किए गए रिजल्ट में काफी खामियां है और उनका रिजल्ट काफी खराब आया है। उन्होंने मांग की कि विश्वविद्यालय प्रशासन मामलें में संज्ञान लेते हुए उनके रिजल्ट को दुरुस्त करें और उनकी फीस उन्हें वापस दिलवाई जाए। कालेज छात्रों द्वारा रोड जाम व धरने की सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक गजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों व विश्वविद्यालय प्रशासन से उनकी बात हुई है और सोमवार शाम बैठक रखी गई है। इसमें उनकी मांगों का हल निकाला जाएगा। इसके बाद छात्रों ने दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए जाम हटवाया गया। छात्र-छात्राओं ने स्पष्ट कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed