{"_id":"5f0cb6f88ebc3e63da158daa","slug":"student-will-be-able-to-get-passport-in-college-bhiwani-news-rtk5638953125","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी कॉलेज में बनवा सकेंगे पासपोर्ट, नहीं काटने होंगे कार्यालयों के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी कॉलेज में बनवा सकेंगे पासपोर्ट, नहीं काटने होंगे कार्यालयों के चक्कर
विज्ञापन
राजीव गांधी महिला महाविद्यालय।
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। अब कॉलेजों में ही विद्यार्थियों के पासपोर्ट बन सकेंगे। न उन्हें पुलिस थाने-चौकी में जाकर वेरिफिकेशन के लिए चक्कर लगाने होंगे और न ही पासपोर्ट कार्यालय के। बेशक यह योजना पिछले वर्ष से शुरू की गई हो, लेकिन जानकारी के अभाव में अधिकतर कॉलेजों के विद्यार्थी इससे अनभिज्ञ रहे। अब उच्चतर शिक्षा विभाग ने फिर से सभी कॉलेजों को इस संबंध में नोटिफिकेशन भेजी है। इस नोटिफिकेशन को कॉलेज सूचना पट्ट पर प्रकाशित करना होगा।
कॉलेज में ही पासपोर्ट के लिए आवेदन करना मतलब चक्कर काटने से बचना है, क्योंकि पासपोर्ट बनवाने संबंधित कागजात में पुलिस वेरिफिकेशन, अन्य आईडी, सभी मूल दस्तावेज संबंधित प्रक्रिया पूरी करनी होती है। विद्यार्थियों को कॉलेज से ही पासपोर्ट आवेदन करने पर इन सबसे छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थियों को सिर्फ अपने दस्तावेज ही दिखाने होंगे, जिन्हें ऑनलाइन अपलोड किया जाना है। कॉलेज से आवेदन करने पर कॉलेज का पहचान पत्र भी एक आईडी की तरह ही काम करेगा। विद्यार्थियों के आवेदन में कोई अतिरिक्त खर्च नहीं लगेगा बल्कि पासपोर्ट कार्यालय की ओर से निर्धारित शुल्क 1500 रुपये ही लगेगा।
10 राजकीय कॉलेज और 10 निजी कॉलेज
जिले में करीब 10 सरकारी कॉलेज, जिनमें महाराजा नीमपाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजीव गांधी महिला महाविद्यालय, राजकीय शिक्षण महाविद्यालय, राजकीय कॉलेज बवानीखेड़ा, कैरू, बहल, तोशाम, लोहारू शामिल हैं। इसके अलावा करीब 10 निजी कॉलेज हैं।
विज्ञापन
महिला कॉलेज में लगाते ही आए आवेदन
महिला कॉलेज में सूचना पट्ट पर पासपोर्ट बनवाने के ऑप्शन संबंधित सूचना चस्पाई गई है। इसके बाद करीब छह छात्राएं पासपोर्ट के लिए आवेदन कर चुक हैं। अभी कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने के कारण कॉलेजों को क्लोज रखा गया है। ऐसे में जब कॉलेज खुलेंगे तो यह आंकड़ा भी बढ़ जाएगा।
कॉलेज विद्यार्थी पासपोर्ट के लिए कॉलेज से ही आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से अधिसूचना आई है। कॉलेज से आवेदन करने पर विद्यार्थियों को वेरिफिकेशन संबंधित झंझट में नहीं पड़ा पड़ेगा। इसका अतिरिक्त शुल्क भी नहीं है।
- डॉ. सुधीर शर्मा, प्रिंसिपल, राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय