फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Student fainted while giving 10th exam, rushed to civil hospital

Bhiwani News: दसवीं की परीक्षा देते वक्त परीक्षार्थी बेहोश, नागरिक अस्पताल में पहुंचाया

Tue, 28 Feb 2023 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 28 Feb 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Student fainted while giving 10th exam, rushed to civil hospital
नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में उपचाराधीन विद्यार्थी करण।
भिवानी। हरियाणा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा देने आया एक परीक्षार्थी पेपर शुरू होने के कुछ समय बाद ही बेहोश हो गया। स्कूल स्टाफ ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में पहुंचाया। नागरिक अस्पताल में करीब आधा घंटे के बाद किशोर के स्वास्थ्य में सुधार हुआ। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद किशोर फिर से पेपर देने के लिए परीक्षा सेंटर पर चला गया।
विज्ञापन

रविदास नगर क्षेत्र निवासी करण ने बताया कि वह दसवीं कक्षा का छात्र है। मंगलवार को उसका हिंदी का पेपर था। उसका परीक्षा केंद्र टीआईटी स्कूल में है। मंगलवार को वह पेपर देने के लिए बैठा ही था कि अचानक उसकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया और वह बेहोश हो गया। कमरे में मौजूद अन्य परीक्षार्थी व अध्यापक यह देखकर सहम गए। इस बारे में उन्होंने अन्य स्टाफ सदस्य को बताया। मौके पर ही स्कूल में चिकित्सक को बुलाया गया और परीक्षार्थी को प्राथमिक उपचार के बाद नागरिक अस्पताल में लाया गया। इस बारे में सूचना मिलने पर परीक्षार्थी के परिजन भी नागरिक अस्पताल में पहुंचे और अपने लड़के से घटना के बारे में पूछा। करीब आधा घंटा के बाद किशोर के स्वास्थ्य में सुधार हुआ, जिसके बाद वह परीक्षा देने के लिए गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed