फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   student allegation on teacher

आरोप : छात्रा को ऑनलाइन क्लास नहीं लेने दे रहीं सहायक प्रोफेसर

Fri, 16 Jul 2021 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
student allegation on teacher
भिवानी। चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि एक सहायक प्रोफेसर उसे ऑनलाइन कक्षा नहीं लेने देती हैं। थोड़ा सा लेट होने के बाद ही वे एंट्री नहीं देती हैं, जबकि उससे बाद में भी कई छात्राओं को कक्षा से जोड़ लिया जाता है। छात्रा ने आरोप लगाया कि उसके साथ भेदभाव किया जा रहा है। छात्रा ने वीसी से प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर यूनिवर्सिटी के बाहर धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कुलपति आरके मित्तल को दी शिकायत में समाज कार्य विभाग की प्रथम वर्ष की छात्रा रेनू कुमारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते यूनिवर्सिटी की ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं। छात्रा ने बताया कि पांच जुलाई को वह कक्षा लेने में थोड़ी लेट हो गई। इस पर सहायक प्रोफेसर ने उसे ऑनलाइन कक्षा में एंट्री नहीं दी। उसने अपनी एक सहपाठी के जरिये भी सहायक प्रोफेसर को कहलवाया कि रेनू को कक्षा में एंट्री दे दीजिए। मगर वह नहीं मानीं। उसके काफी देर बाद एक और छात्रा को कक्षा में बिना रोकटोक के एंट्री दे दी गई। छात्रा ने कुलपति को दी शिकायत में कहा कि इस तरह के भेदभाव ने उनका मनोबल टूटता है। छात्रा ने सहायक प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कुलपति ने दिए निर्देश
इस मामले में विश्वविद्यालय के कुलपति आरके मित्तल ने कहा कि उनके पास छात्रा शिकायत लेकर आई थी। सहायक प्रोफेसर को निर्देश दिए गए हैं कि वह सभी बच्चों को कक्षा में शामिल करें, ताकि किसी की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed