{"_id":"65931722f234491e5809d657","slug":"strike-against-hit-and-run-law-traffic-jam-of-private-bus-drivers-also-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-11069-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हिट एंड रन कानून के खिलाफ हड़ताल, निजी बस चालकों का भी चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हिट एंड रन कानून के खिलाफ हड़ताल, निजी बस चालकों का भी चक्का जाम
Tue, 02 Jan 2024 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हिट एंड रन कानून के खिलाफ तीन दिवसीय हड़ताल का आगाज सोमवार को किया गया। निजी बस चालकों के अलावा ट्रक ड्राइवरों ने तीन दिन तक हड़ताल रखने का ऐलान किया। वहीं, निजी बसों का चक्का जाम रहने से बस स्टैंड पर कई रूटों पर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। भिवानी डिपो में करीब 150 परिवहन सहकारी समिति की बसें नहीं चली। जिसकी वजह से लोहारू, रोहतक, हांसी, तोशाम रूट पर सबसे अधिक मुसाफिरों को दिक्कतें हुई। ठिठुरती ठंड में लोग बसों का इंतजार करते रहे वहीं रोडवेज बसों को भी अतिरिक्त चक्कर लगाने पड़े। वहीं ट्रक यूनियन में भी लगातार दूसरे दिन ट्रक चालकों ने चक्का जाम रखा और नए कानून का विरोध किया। ट्रक यूनियन ने भी तीन जनवरी तक हड़ताल का बिगुल फूंक दिया है।
भिवानी डिपो में परिवहन सहकारी समितियों को कई वाया ग्रामीण रूटों पर बस संचालन का परमिट जारी किया हुआ है। परिवहन समिति की बसों के चालकों ने सोमवार से तीन दिन हड़ताल पर रहने का ऐलान करते हुए बस स्टैंड पर एकत्रित होकर नारेबाजी की। प्राइवेट बस चालक संगठन के प्रधान जीतपाल उर्फ कालिया, उपप्रधान मंजीत ने बताया कि सोमवार से तीन दिनों तक परिवहन समिति की बसों के चालक हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि मात्र दस से 12 हजार रुपये की नौकरी करने वाले चालक सड़क हादसा होने पर सात लाख का जुर्माना कहां से भरेगा और सजा का प्रावधान भी बहुत अधिक है। इस मौके पर प्राइवेट बस चालक कुलदीप, संजू, अजीत, अमन, अशोक, राकेश, अजय, जीतू, टाली ने भी बस स्टैंड परिसर पर कानून के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
रोडवेज बसों ने लगाए अतिरिक्त फेरे, वाया ग्रामीण रूटों पर बिगड़ी व्यवस्था
रोडवेज विभाग ने परिवहन समिति बस नहीं चलने से रोडवेज बसों के अतिरिक्त फेरे भी लगवाए, लेकिन वाया ग्रामीण रूटों पर स्थिति बिगड़ी। सबसे अधिक परेशानी ग्रामीण क्षेत्र से शहर में परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों को हुई। जिसकी वजह से कई विद्यार्थी तो कॉलेज पहुंचने में भी लेट हो गए। अधिकांश वाया ग्रामीण रूटों पर परिवहन समिति की बस ही चल रही हैं। भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर भी व्यवस्था बिगड़ी, जबकि लोहारू, रोहतक रूट पर भी प्राइवेट बसें नहीं चलीं।