फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Strict monitoring of the examination from Haryana School Education Board Headquarters in Bhiwani

Haryana: भिवानी शिक्षा बोर्ड मुख्यालय से परीक्षा पर कड़ी निगरानी, नूंह में 12वीं के अंग्रेजी प्रश्नपत्र लीक

Thu, 27 Feb 2025 03:55 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 27 Feb 2025 03:55 PM IST
सार

बोर्ड सचिव अजय चौपड़ा ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों की रिपोर्ट रोजाना मुख्यालय में अपडेट की जाएगी और किसी भी गड़बड़ी पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Strict monitoring of the examination from Haryana School Education Board Headquarters in Bhiwani
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी का मुख्य द्वार। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने गुरुवार से शुरू हुई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं पर निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इस दौरान प्रदेशभर में 1431 परीक्षा केंद्रों पर 5,16,787 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।

विज्ञापन

नूंह में 12वीं के अंग्रेजी प्रश्नपत्र लीक की सूचना

गुरुवार को 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जिसके दौरान नूंह जिले के पुन्हाना स्थित एक परीक्षा केंद्र से प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना बोर्ड मुख्यालय को मिली। बोर्ड सचिव अजय चौपड़ा ने बताया कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। साथ ही, अन्य जिलों में भी इस प्रकार की घटनाओं को लेकर बोर्ड ने सख्त रुख अपनाया है।
विज्ञापन




सख्त निगरानी के लिए सीसीटीवी और हिडन फीचर्स
परीक्षा में नकल व अनियमितताओं को रोकने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, उड़नदस्तों की तैनाती और प्रश्नपत्रों में हिडन फीचर्स एवं अल्फा-न्यूमेरिक कोड लागू किए हैं। इससे प्रश्नपत्र लीक की स्थिति में उसका तुरंत पता लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यालय से होगी रोजाना समीक्षा
बोर्ड सचिव अजय चौपड़ा ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों की रिपोर्ट रोजाना मुख्यालय में अपडेट की जाएगी और किसी भी गड़बड़ी पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed