फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   State level boxing will start from Bhiwani

Bhiwani News: भिवानी से होगा प्रदेशस्तरीय मुक्केबाजी का आगाज

Sun, 21 May 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 21 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
State level boxing will start from Bhiwani
भिवानी। खेल विभाग ने 2023-24 के लिए प्रस्तावित वार्षिक खेल कैलेंडर जारी कर दिया है। भिवानी से प्रदेशस्तरीय मुक्केबाजी का आगाज होगा। इस दौरान मुक्केबाज अपना दमखम दिखाएंगे। खेल विभाग की तरफ से सभी जिला खेल अधिकारियों को निर्धारित तारीख पर खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन कराने को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2023-24 के लिए जारी किए गए खेल कैलेंडर के अनुसार प्रतियोगिताएं 31 जुलाई से शुरू होगी। प्रतियोगिताएं जनवरी 2024 तक विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएंगी। खेल प्रतियोगिताओं के लिए अंडर-14, 18, सीनियर और ओपन वर्ग निर्धारित किए गए हैं। जारी खेल कैलेंडर के अनुसार मिनी क्यूबा भिवानी जिला में प्रदेशस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आगाज होगा। यह प्रतियोगिता 29 सितंबर से दो अक्तूबर तक अंडर- 14, 18 व सीनियर आयुवर्ग में आयोजित कराई जाएगी।
विज्ञापन

खेल विभाग ने वॉलीबाल, हॉकी, जिमनास्टिक, वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, खो-खो, कबड्डी, कुश्ती, हैंडबाल, वुशू, लॉन टेनिस, क्रिकेट, फुटबाल, शूटिंग सहित अन्य खेलों की स्पर्धाओं का एलान कर दिया है। खेल विभाग के निदेशक ने सभी जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारियों को भी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का नाम- निर्धारित तारीख खेल- आयुवर्ग- स्थान-
1. शहीद दिवस- 31 जुलाई- रन फॉर रन- ओपन-जिला हेडक्वार्टर
2. मेजर ध्यानचंद - 29 अगस्त- हॉकी- ओपन- जिला हेडक्वार्टर
3. जिला खेल महाकुंभ- 4 से 8 सितंबर- सभी खेल- अंडर-14,18 और सीनियर- जिला खेल हेडक्वार्टर
4. राज्य खेल महाकुंभ- 21 से 24 सितंबर- जिम्नास्टिक व स्वीमिंग- अंडर-14,18 व सीनियर- अंबाला
5. राज्य खेल महाकुंभ- 21 से 24 सितंबर- वॉलीबाल, हॉकी गर्ल्स- अंडर- 14, 18 व सीनियर- पंचकूला
6. राज्य खेल महाकुंभ- 21 से 24 सितंबर- साइकिलिंग, हॉकी ब्वॉयज- अंडर-14, 18 व सीनियर- कुरुक्षेत्र 7. राज्य खेल महाकुंभ- 21 से 24 सितंबर- वेटलिफ्टिंग- अंडर-14, 18 व सीनियर- यमुनानगर
8. राज्य खेल महाकुंभ- 21 से 24 सितंबर- खो-खो- अंडर-14, 18 व सीनियर- कैथल
9. राज्य खेल महाकुंभ- 21 से 24 सितंबर- एथलेटिक्स- अंडर-14, 18 व सीनियर- करनाल
10. राज्य खेल महाकुंभ- 29 सितंबर से 2 अक्तूबर-जूडो- अंडर-14, 18 व सीनियर- हिसार
11. राज्य खेल महाकुंभ- 29 सितंबर से 2 अक्तूबर-फेंसिंग- अंडर-14, 18 व सीनियर- सिरसा
12. राज्य खेल महाकुंभ- 29 सितंबर से 2 अक्तूबर-बास्केटबाल- अंडर-14, 18 व सीनियर- चरखी दादरी
13. राज्य खेल महाकुंभ- 29 सितंबर से 2 अक्तूबर-बॉक्सिंग- अंडर-14, 18 व सीनियर- भिवानी
14. राज्य खेल महाकुंभ- 5 से 8 अक्तूबर- कबड्डी- अंडर-14, 18 व सीनियर- रोहतक
15. राज्य खेल महाकुंभ- 5 से 8 अक्तूबर- कुश्ती- अंडर-14, 18 व सीनियर- झज्जर
16. राज्य खेल महाकुंभ- 5 से 8 अक्तूबर- हैंडबाल, केयकिंग, कैनोईंग- अंडर-14, 18 व सीनियर-जींद
17. राज्य खेल महाकुंभ- 5 से 8 अक्तूबर- वुशू- अंडर-14, 18 व सीनियर- सोनीपत
18. राज्य खेल महाकुंभ- 5 से 8 अक्तूबर- लॉन टेनिस- अंडर-14, 18 व सीनियर- सोनीपत
19. राज्य खेल महाकुंभ- 5 से 8 अक्तूबर- क्रिकेट- अंडर-14, 18 व सीनियर- एमएनएसएस राई
20. राज्य खेल महाकुंभ- 12 से 15 अक्तूबर- आर्चरी- अंडर-14, 18 व सीनियर- गुरुग्राम 21. राज्य खेल महाकुंभ- 12 से 15 अक्तूबर- शूटिंग- अंडर-14, 18 व सीनियर- फरीदाबाद

22. राज्य खेल महाकुंभ- 12 से 15 अक्तूबर- फुटबॉल- अंडर-14, 18 व सीनियर- रेवाड़ी
23. राज्य खेल महाकुंभ- 12 से 15 अक्तूबर- ताइक्वांडो- अंडर-14, 18 व सीनियर- महेंद्रगढ़
24. राज्य खेल महाकुंभ- 12 से 15 अक्तूबर- बैडमिंटन- अंडर-14, 18 व सीनियर- मेवात
25. राज्य खेल महाकुंभ- 12 से 15 अक्तूबर- टेबल टेनिस- अंडर-14, 18 व सीनियर- पलवल
26. उद्यम सिंह जयंती- 26 दिसंबर - रनिंग - ओपन- जिला हेड क्वार्टर
27. जिला अंतर अखाड़ा- 2 से 5 जनवरी - कुश्ती- ओपन- जिला हेड क्वार्टर
28. राज्य अंतर अखाड़ा- जनवरी में- कुश्ती- ओपन- रोहतक
खेल विभाग ने खेलों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें स्कूल, कॉलेज और फेडरेशन स्तर पर खेल होंगे। संबंधित खेलों के खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय खेलों में अपना बेहतर प्रदर्शन करने के लिए भी समय दिया गया है। ऐसे में वे बेहतर तैयारी के साथ इन खेलों में दमखम दिखाएंगे।
-विद्यानंद कार्यवाहक जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article