फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   SP sir, save me, a person's evil eye is on me

एसपी सर, मुझे बचाओ, मुझ पर है एक शख्स की बुरी नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
SP sir, save me, a person's evil eye is on me
भिवानी। लोहारू क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा ने डाक के माध्यम से पुलिस प्रशासन और मीडिया को शिकायत पत्र भेजकर उसे बचाने की गुहार लगाई है। छात्रा ने डाक से भेजे गए पत्र में बताया है कि वह एक स्कूल में पढ़ती है। उसने बताया कि करीब एक साल से स्कूली के पार्टनर से परेशान है।
विज्ञापन

उसे आरोपी फोन पर बार-बार परेशान कर रहा है और उस पर बुरी नजर रखता है। छात्रा ने बताया कि आरोपी उसके परिवार के लोगों से भी नजदीकियां बढ़ा रहा है और उसे स्कूली पढ़ाई के बाद उसके संस्थान में नर्सिंग में दाखिला दिलाने का दबाव बना रहा है। छात्रा ने शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी पहले भी कई लड़कियों को इस तरह से झांसा दे चुका है और उनका शोषण भी कर चुका है। उसने बताया कि वह परिवार के लोगों से भी ये बताने ये डर रही है, क्योंकि उसकी पढ़ाई बीच में छूट जाने का डर है। इसलिए उसने डाक के माध्यम से शिकायत पुलिस अधीक्षक, उपायुक्त, कृषि मंत्री व मीडिया के कार्यालयों में भी भेजकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed