{"_id":"dfe898d82b033d73abdadde52ce27937","slug":"son-s-accidental-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के लिए कफन लेने गए बेटे की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता के लिए कफन लेने गए बेटे की हादसे में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
Updated Tue, 18 Nov 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार अस्पताल में भर्ती पिता की मौत का समाचार आने के बाद अंतिम संस्कार के लिए सामान लेने गए पुत्र की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मुकेश (27) अपने साथी सुरेश के साथ बाइक से जैसे ही गांव से निकला तो सामने से आ रही जीप से टकरा गया।
परिजन घायलवस्था में युवकों को हिसार लेकर गए, पर मुकेश ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि, दूसरा घायल हिसार अस्पताल में उपचाराधीन है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई तथा परिजनों को सांत्वना देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, गरवां गांव का रणबीर पिछले कुछ दिनों से बीमार होने के कारण उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती था। सोमवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि रणबीर का देहांत हो गया है तथा कुछ समय बाद उनका पार्थिव शरीर गांव में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मृतक का बेटा मुकेश अपने एक परिचित सुरेश के साथ बाइक पर सवार होकर बहल से अंतिम संस्कार के लिए सामान लाने के लिए निकला। सुबह करीब छह बजे जैसे ही वे गांव की सीमा से निकले तो सामने से आ रही एक बोलेरो जीप ने बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से मुकेश तथा सुरेश घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन घायलों को उपचार के लिए हिसार लेकर गए पर मुकेश ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। घटना में घायल सुरेश की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जांच अधिकारी एसआई रणसिंह ने बताया कि पुलिस ने गरवां निवासी राकेश की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एक साथ जली दो चिता
पिता-पुत्र की मौत के बाद हर किसी के मुख से यही बात निकल रही थी कि भगवान ऐसा किसी के साथ न करें। गांव के लोग दिनभर मृतकों के घर पर एकत्रित रहे तथा शव मिलने के बाद दोनों पिता-पुत्र का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक मुकेश दो भाइयों में छोटा था। मुकेश के पांच, तीन तथा दो साल की तीन लड़कियां है।