{"_id":"69a47f4e693856a09302c42a","slug":"society-needs-positive-thinking-and-spiritual-awareness-bk-shakuntala-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-147543-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज को सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक जागरूकता की आवश्यकता : बीके शकुंतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज को सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक जागरूकता की आवश्यकता : बीके शकुंतला
Sun, 01 Mar 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
बहल। गांव मंढोली कलां में रविवार को आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि बीके शकुंतला ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक जागरूकता की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने और परिवार व समाज में सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया।
मंढोली कलां मंडल की ओर से आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना, नैतिक शिक्षा का प्रसार करना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, बहल से बीके शकुंतला रहीं।
मुख्य वक्ता के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता सुशील केडिया ने सभा को संबोधित करते हुए हिंदू समाज की एकता, संगठन और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति और विरासत को समझने तथा समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र की प्रगति का आधार बनता है। कार्यक्रम के दौरान भजन, प्रवचन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। अंत में आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत स्मृति चिह्न भेंट कर किया।