फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   six people die in corona, 25 new positive found, doctors

कोरोना से छह की मौत, 25 नए संक्रमित मिले

Thu, 03 Jun 2021 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
six people die in corona, 25 new positive found, doctors
भिवानी। कोरोना संक्रमण के कम होते केस जिले के लिए शुभ संकेत है। हालांकि मौतों का सिलसिला अभी जारी है। बुधवार को कोरोना से छह लोगों की मौत हो गई और 25 नए संक्रमित मिले। वहीं 199 संक्रमित ठीक होकर घर लौटे हैं। मगर यह समय अधिक सावधानी का है। लोगों को कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन सावधानी से करना चाहिए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को कोरोना संक्रमण से छह लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद मौतों का आंकड़ा 575 पहुंच गया है। जिले में कोरोना संक्रमण के 671 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 163 शहरी और 508 ग्रामीण क्षेत्र से है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की सैंपलिंग टीम ने 1325 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं। वहीं जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक कुल 296579 सैंपल लिए हैं, इनमें से 21963 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 273288 की रिपोर्ट नेगिटिव रही। अब तक 20717 कोरोना संक्रमण केस ठीक हो चुके हैं और 575 की मौत हो गई। फिलहाल जिले में 575 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है। कोविड-19 संक्रमित रोगियों के लिए विभिन्न 33 संस्थानों में उपचार सुविधा मुहैया करवाने के लिए एक हजार 115 बेडों की व्यवस्था की गई है। इस समय एक हजार तीस बेड खाली हैं और 85 बेडों पर कोरोना संक्रमित रोगी उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से इनकी हुई मौत
जिले में कोरोना से तीन महिलाएं व तीन पुरुषों की मौत हुई है। इनमें लोहारू से 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला, पुराना बस स्टैंड से 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला और मुंढ़ाल कलां से 37 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं गांव तिगड़ाना से 71 वर्षीय व्यक्ति, गांव हेतमपुरा से 75 वर्षीय व्यक्ति और निमगड़ीवाली से 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम और नागरिक बधाई के पात्र हैं। हमें कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करना है, ताकि इस महामारी पर जल्द विजय पाई जा सके। कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। इस समय सतर्कता के साथ अधिक सावधानी रखनी होगी। मास्क, सामुदायिक दूरी, सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed