{"_id":"68d057b3c5b1b8fa8c002a09","slug":"six-months-of-pending-commissions-and-slow-servers-have-become-a-problem-for-depot-holders-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-140043-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: छह महीने से लंबित कमीशन और धीमा सर्वर बन गए डिपो धारकों के लिए मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: छह महीने से लंबित कमीशन और धीमा सर्वर बन गए डिपो धारकों के लिए मुसीबत
विज्ञापन
भिवानी। डिपो धारकों के छह महीने से लंबित कमीशन और राशन वितरण मशीनों के धीमे सर्वर ने उनकी आर्थिक स्थिति को और खराब कर दिया है। समस्याओं पर चर्चा करने के लिए डिपो धारकों ने रविवार को पतराम गेट पर बैठक की और अपनी पीड़ा सरकार के सामने रखने का निर्णय लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए डिपो धारक हरदेश कुमार हैप्पी ने बताया कि पिछले छह महीने से उन्हें कमीशन नहीं मिला है जिससे रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। डिपो धारकों की आमदनी पूरी तरह कमीशन पर निर्भर है और लंबित कमीशन के कारण वे अपने घर का खर्च चलाने में परेशान हैं। आर्थिक संकट के साथ ही, डिपो धारक राशन वितरण मशीनों के धीमे सर्वर से भी जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मशीन का सर्वर इतना धीमा है कि एक व्यक्ति के अंगूठा लगाने में 10 से 20 मिनट तक का समय लगता है। इससे लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे डिपो धारक और राशन लेने आए नागरिक दोनों ही परेशान होते हैं।
बैठक में डिपो धारकों ने सरकार से मांग की कि लंबित कमीशन तुरंत जारी किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि वर्तमान मशीनों को बदलकर नई मशीनें प्रदान की जाए, जिनमें फाइव जी सर्वर हो ताकि राशन वितरण प्रक्रिया तेज और सुचारू रूप से चल सके। इस अवसर पर मा. बिशन स्वरूप, पंकज कुमार , सुरेंद्र कुमार, नितिन बासिया और पवन कुमार मौजूद रहे।