फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   six die in corona, three women, 33 new positive found

कोरोना संक्रमण से तीन महिलाओं समेत छह की मौत

Fri, 04 Jun 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
six die in corona, three women, 33 new positive found
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामलों की रफ्तार तो कम हो गई है। वीरवार को महज 33 नए मामले सामने आए मगर कोरोना संक्रमण से मौत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वीरवार को कोरोना संक्रमित तीन महिलाओं सहित छह ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा 581 पहुंच गया है, वहीं जिले में सक्रिय केस 540 हैं।
विज्ञापन

अकेले मई में कोरोना संक्रमण के 11814 मामले सामने आए थे और 384 संक्रमितों की मौत हुई थी। जून में कोरोना संक्रमण के मामलों मेें गिरावट आई है। एक जून को कोरोना संक्रमण के 57 संक्रमित मिले व छह की मौत हुई थी। वहीं, दो जून को कोरोना संक्रमण के 25 नए मामले सामने आए और छह की मौत हुई। इस तरह तीन जून को 33 नए मामले और छह की मौत हुई है। जिले में कोरोना संक्रमण के फिलहाल 540 सक्रिय केस हैं, इनमें से 131 शहरी और 409 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1250 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं। जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार दोपहर तक आएगी।
विज्ञापन

जिले में अब तक की स्थिति
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण की जांच के लिए 298144 सैंपल की जांच की गई हैं। इनमें से 274836 की रिपोर्ट नेगिटिव व 21996 की रिपोर्ट पॉजिटिव रही हैं। अब तक जिले में 20875 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 581 की मौत हो चुकी है। फिलहाल जिले में कोरोना संक्रमण के 540 केस सक्रिय हैं। इनमें से 409 ग्रामीण क्षेत्र और 131 शहरी क्षेत्र से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अनुसार जिले की स्थिति:
सीएचसी मरीज
धनाना 40
कैरू 37
लोहारू 98
मानेहरू 59
मीरान 48
तोशाम 69
जमालपुर 58
कुल केस 409
वर्जन::
जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में स्क्रीनिंग अभियान चला रही हैं। जिसके माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।आमजन से अपील है कि कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें। अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और लॉकडाउन के नियमों का पालन करें।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed