फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Six court employees home quarantine.

हवालातियों के संपर्क में आने वाले कोर्ट के छह कर्मचारी 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन

Fri, 05 Jun 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Six court employees home quarantine.
कंटेनमेंट जोन में लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। तीन हवालातियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोर्ट के भी छह कर्मचारियों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है। सीजेएम ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। वहीं हवालातियों के संपर्क में आए पुलिस कर्मचारियों की भी सैंपलिंग करवाई गई है। इसके अलावा शुक्रवार को जिलेभर में 8500 घरों के 45966 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। 200 नए सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि वीरवार को नौ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिनमें तीन हवालाती भी थे। इन्हें एक जून को कोर्ट में पेश किया गया था। तीनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मचा है। सीजेएम ने कोर्ट के छह कर्मचारियों, जिनमें रीडर, स्टेनोग्राफर, दो अहलमद, नायब कोर्ट, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन

जुकाम, बुखार या गले में तकलीफ हो तो तुरंत करें संपर्क
भिवानी। अगर किसी को जुकाम, बुखार या गले में तकलीफ है तो चिकित्सक से संपर्क करें। हमारा उद्देश्य सभी लोगों का टेस्ट करना है ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंकाओं को समाप्त किया जा सके। यह कहना है सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादयान का। शुक्रवार को 10 गांवों और शहर के पांच स्थानों पर स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया। करीब 8500 घरों के 45966 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। 200 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए। जिले में गांव भुरटाना, तिगड़ाना, नाथुवास, सिरसा घोघड़ा, बामला, हालुवास, कायला, प्रेमनगर, सांगा, बवानी खेड़ा और भिवानी शहर की बाग कोठी, हालुवास गेट एरिया, ढाणा रोड, आदर्श नगर व बिचला बाजार मस्तों वाली गली में घरों का सर्वे करके लोगों की स्क्रीनिंग की गई। फिलहाल आइसोलेशन वार्ड में 38 लोगों को रखा है। वीरवार तक भेजे गए सैंपलों में से 304 सैंपल की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर थाना के जो मुलाजिम पॉजिटिव पाए गए हवालातियों के संपर्क में आए थे, उनकी सैंपलिंग करवाई गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे के कदम उठाए जाएंगे। - इंस्पेक्टर श्रीभगवान, एसएचओ सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed