फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Six corona positive found with a Bank Manager, Doctor and a Bus Conductor.

बैंक मैनेजर, डॉक्टर, परिचालक समेत छह और कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 07 Jun 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Six corona positive found with a Bank Manager, Doctor and a Bus Conductor.
कृष्णा कॉलोनी स्थित कोरोना संक्रमित व्यक्ति को लेने पहुंची कोविड-19 टीम। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में थमता नहीं दिख रहा है। शनिवार को सीएचसी चांग में कार्यरत दंत रोग विशेषज्ञ, शहर की एसबीआई बैंक की एक शाखा के मैनेजर, रोडवेज परिचालक समेत छह लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें एक कृष्णा कॉलोनी से, एक आदर्श नगर से, एक गांव नाथुवास से, दो गांव चांग से और एक गांव प्रेम नगर से है। अब जिले में मरीजों का आकड़ा 61 पहुंच गया है, जिनमें एक्टिव मरीज 53 हैं। वहीं पहले से पॉजिटिव दो लोगों की दूसरी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 140 लोगों के सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे।
विज्ञापन

बैंक मैनेजर की रिपोर्ट पॉजिटिव : घंटाघर चौक से सराय चौपटा मार्ग पर स्थित एसबीआई बैंक की शाखा के मैनेजर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 54 वर्षीय बैंक मैनेजर कृष्णा कॉलोनी निवासी है। वह करीब 15 दिन पहले अपने परिवार से मिलने दिल्ली गए थे। उन्हें पिछले पांच दिन से गले में समस्या थी। इसके बाद उन्होंने सामान्य अस्पताल में सैंपल दिया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव रही। बैंक मैनेजर पॉजिटिव आने के बाद बैंक कर्मचारियों और कृष्णा कॉलोनी क्षेत्र में उनके संपर्क में आए लोगों में भी हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

नाथुवास में आया सातवां पॉजिटिव : नाथुवास गांव में सातवां कोरोना पॉजिटिव सामने आया है। यमुनानगर में पावर प्लांट में काम करने वाले 31 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वह तीन जून को ही भिवानी आया था। यहां आने पर अपनी जांच करवाई तो वह संक्रमित मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांग सीएचसी की महिला चिकित्सक मिली पॉजिटिव : सेक्टर-13 वासी महिला दंत चिकित्सक की पीएचसी चांग में ड्यूटी है। रिवाड़ीखेड़ा, चांग में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद वे सैंपलिंग का कार्य करवा रही हैं। तीन जून को उनके सैंपल की जांच करवाई गई थी, जिसमें वे कोरोना संक्रमित मिली हैं। इससे पहले इमरजेंसी ड्यूटी देने वाले एक चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
प्रेमनगर वासी युवक का भाई भी पॉजिटिव : प्रेम नगर वासी परिचालक के भाई की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 27 वर्षीय युवक को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड लाया गया है। परिचालक की एक जून को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और वह गुरुग्राम में कार्यरत थे। वह प्रवासी मजदूरों को छोड़ने के लिए रोडवेज बस से गया था।
दंपती का छह साल का बेटा भी कोरोना पॉजिटिव : आदर्श नगर कॉलोनी वासी दंपती की तीन दिन पूर्व कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनकी ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली की थी। अब उनके छह वर्षीय बेटे की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दंपती के पॉजिटिव आने के बाद ही बेटे का सैंपल लिया गया था।
चांग के कंडक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव : चांग वासी रोडवेज बस के परिचालक की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वह महम में कार्यरत है और ड्यूटी के चलते उसे अनेक जगह जाना पड़ता है। महम में ही उसका तीन जून को सैंपल लिया था। कोरोना रिपोर्ट शुक्रवार देर रात आई, जिसकी पुष्टि शनिवार को हुई।
इधर, दो संक्रमितों की दूसरी रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव
सामान्य अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। प्रेमनगर वासी परिचालक व नाथुवास वासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव रही है।

शनिवार को सात की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें पांच मामले नए हैं। इनमें एक बैंक मैनेजर और एक डॉक्टर भी हैं। वहीं दो उपचाराधीन कोरोना पॉजिटिव की की दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लोग जागरूक हो और सावधानी रखें। खासकर बच्चे और बुजुर्ग। सामुदायिक दूरी का पालन करें और मास्क अवश्य लगाए। - डॉ. राजेश कुमार, जिला कोऑर्डिनेटर, कोविड-19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed