फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   siver, system, block

स्क्रीनिंग चैंबर में जाली नहीं, सीवर समस्या से जूझ रहा पूरा शहर

Thu, 02 Jan 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
siver, system, block
22 फोटो देवसर चुंगी स्थित खराब पड़ा स्क्रीनिंग चैम्बर। - फोटो : Bhiwani
शहर की अधिकतर कॉलोनियों में इन दिनों सीवर समस्या बनी हुई है। सीवर बैक मार रहे और नालियों से गंदा पानी घरों में जा रहा है। कुछ कॉलोनियों में पेयजल लाइन में भी गंदा पानी आ रहा था।
विज्ञापन

नव वर्ष के पहले दिन लोगों से मिलने और उनकी समस्याएं जानने विधायक घनश्याम सर्राफ निकले तो पाया कि देवसर चुंगी पर बनाए सीवरेज डिस्पोजल में लगी स्क्रीनिंग चैंबर मशीन काम नहीं कर रही। जांच करवाई तो पता लगा कि ठेकेदार ने वहां जाली ही नहीं लगा रखी और पॉलिथीन और अन्य कचरा फंसने के कारण पानी आगे नहीं जा रहा। इसी कारण शहर में सीवरेज समस्या बनी है। जिस पर नाराज विधायक सर्राफ ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तुरंत ठेकेदार को नोटिस देने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि वे स्वयं भी विभाग के उच्च अधिकारियों को इस बारे में पत्र लिखेंगे। साथ ही हिदायत दी कि एक-दो दिन में ठेकेदार इसे ठीक नहीं कराता है तो उसकी सिक्योरिटी राशि जब्त कर ली जाए और सीवरेज व्यवस्था बनाने के लिए पुराने तरीका अपनाते हुए जाली लगवाई जाए और पहले की तरह मैन्यूअली जाली का कचरा साफ करवाया जाए।
विज्ञापन

शहर के 60 फीसदी क्षेत्र का गंदा पानी देवसर चुंगी स्थित डिस्पोजल में जाता है। बाकी ढाणा रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में। शहर में पिछले करीब तीन महीने से सीवरेज की गंभीर समस्या बनी हुई है। अधिकतर जगह गलियों में गंदा पानी जमा हो रहा है तो अनेक जगह सीवर बैक मार रहा है। शहर वासी बार-बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत कर रहे है, बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटर जलने से ठप मिली पेयजल आपूर्ति
सुबह साढ़े दस बजे विधायक सर्राफ आजादनगर में पहुंचे। वहां महिलाओं से पीने के पानी के बारे में पूछा तो महिलाओं ने बताया कि पानी की समस्या है। अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कुछ ने तो बताया कि एक सप्ताह में पानी आया है। जिसके बाद विधायक ने पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को वहीं बुला लिया। पानी की सप्लाई में अनियमितता को लेकर झाड़ लगाई। अधिकारी ने मोटर जलने की वजह से देरी बताई, जो कि कल तक दुरुस्त हो जाएगी। कुछ महिलाओं ने सीवर जाम होने की समस्या को बताया। महिलाओं का कहना था कि कुछ लोग गोबर डाल देते है। जिसके चलते बार-बार सीवर जाम हो रहे है। विधायक ने अधिकारियों को सीवर दुरुस्त कराने के आदेश दिए। साथ ही कॉलोनी के लोगों से सीवर में गोबर पॉलिथीन नहीं डालने का आह्वान किया।
आजादनगर में बनेगा बूस्टर, नहीं रहेगी पानी की समस्या
विधायक ने एमसी व पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों से पेयजल समस्या के स्थायी समाधान पर बातचीत की। विधायक ने पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों से आजाद नगर के एक क्षेत्र में खाली जगह पर बूस्टर का प्रपोजल बनाने के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे एक प्रस्ताव की कापी मुझे और एक उपायुक्त को दे। वे सीएम व ईआईसी से मिलकर उक्त इलाके के लिए बूस्टिंग स्टेशन पास करवाएंगे।
समाधान तो दूर, फोन तक नहीं उठाते अधिकारी
कुछ लोगों ने पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को फोन न उठाने की शिकायत की। एक व्यक्ति ने तो यहां तक कह दिया कि अधिकारी की बदली करवा दो। समस्या दूर करना तो दूर, फोन तक नहीं उठाते। इस पर विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि समस्याओं के प्रति लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। वे लोगों की समस्याएं सुने और उनका तत्काल निराकरण करवाए। अमर नगर, टिब्बा बस्ती व आसपास के इलाकों के लोगों की मांग के अनुरूप विधायक ने उसी वक्त अधिकारियों से सुबह सात बजे से लेकर पौने आठ बजे तक पानी की सप्लाई दिए जाने के निर्देश दिए।

स्क्रीनिंग चैंबर मशीन में गड़बड़ी की वजह से दिक्कत आई है। इसके लिए ठेेकेदार को नोटिस जारी किया है। अगर फिर भी ठेकेदार ने कोई लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ कार्रवाई करवाई जाएगी। साथ ही बाहरी इलाके में मोटर जलने से पानी की समस्या बनी है। शीघ्र ही समाधान कर दिया जाएगा। विधायक के निर्देशानुसार आजादनगर में बूस्टिंग स्टेशन बनाए जाने के लिए प्रपोजल तैयार किया जाएगा।
आरके मुंझाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed