फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Shruti Choudhary did not attend taking over program of Congress due to Corona infection

हरियाणा: कोरोना संक्रमण के कारण कांग्रेस के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं श्रुति चौधरी, मां किरण चौधरी को भी बुखार

Wed, 04 May 2022 10:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 04 May 2022 10:52 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष की मां पूर्व कैबिनेट मंत्री किरण चौधरी को भी बुखार है। पदभार ग्रहण कार्यक्रम न जाने से कांग्रेस में गुटबाजी की चर्चाएं सोशल मीडिया पर वायरल हुईं है। 

विज्ञापन
Shruti Choudhary did not attend taking over program of Congress due to Corona infection
श्रुति चौधरी और किरण चौधरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त की गई पूर्व सांसद श्रुति चौधरी बुधवार को चंडीगढ़ में आयोजित पदभार ग्रहण कार्यक्रम में नहीं पहुंच सकीं। इस पर सोशल मीडिया में सूचनाएं वायरल होती रहीं कि कांग्रेस में फिर दिखी गुटबाजी। हालांकि कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व सांसद श्रुति की राह गुटबाजी ने नहीं, बल्कि बुखार ने रोकी है।

विज्ञापन


उन्हें तीन दिन से बुखार है और कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे होम आइसोलेट हैं। उनके साथ ही उनकी माता एवं पूर्व कैबिनट मंत्री किरण चौधरी को भी बुखार है और उनका बुधवार को सैंपल जांच के लिए लैब भेजा गया है। उन्होंने भी स्वयं को होम आइसोलेट कर रखा है।
विज्ञापन


खेमों में बंटी कांग्रेस को जोड़ एक मंच पर लाना कड़ी चुनौती
नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष श्रुति चौधरी के पास पद के साथ नई जिम्मेदारी भी आ गई है। अब खेमों में बंटी कांग्रेस को जोड़ एक मंच पर लाना कड़ी चुनौती है। वैसे तो उन्हें उनकी माता पूर्व कैबिनेट मंत्री किरण चौधरी का पूरा साथ है, मगर चुनौतियां भी कम नहीं हैं। विशेषज्ञों के अनुसार श्रुति चौधरी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने से भिवानी-चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, नारनौल में कांग्रेस का वोट बैंक बढ़ सकता है। हालांकि साथ लगते अन्य जिलों हिसार, रोहतक पर इसका कोई खास फर्क नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे हरियाणा में कांग्रेस को करेंगे मजबूत
पूर्व कैबिनेट मंत्री किरण चौधरी ने श्रुति की नियुक्ति से कांग्रेस मजबूत होगी। अब पूरे प्रदेश में ही कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा। सभी को साथ लेकर चलेंगे। बिजली मंत्री रणजीत सिंह के 30-40 साल तक भाजपा के चलने के बयान पर उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग परेशान है। लोग जल्दी से जल्दी इस सरकार से मुक्ति चाहते हैं। अब लोग समझदार हो गए हैं। भाजपा नेताओं के जो जुमले थे, उनकी हकीकत लोग जान चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed