{"_id":"d2f98e3c9bd3d1201251260fd1fae152","slug":"short-circuit-in-the-cotton-factory-fire-destroyed-cotton-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से कॉटन फैक्ट्री में लगी आग, कपास जलकर खाक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से कॉटन फैक्ट्री में लगी आग, कपास जलकर खाक
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
Updated Sat, 19 Dec 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। चिड़िया रोड़ स्थित एक कॉटन फैक्ट्री में बृहस्पतिवार देर रात शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारियों को चार घंटे का समय लग गया। तब तक यहां रखी लाखों रुपये की कपास जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस फैक्ट्री में पिछले दो माह में यह आग लगने की दूसरी घटना है।
चिडिय़ा रोड़ स्थित अमित एंड कंपनी कॉटन फैक्ट्री में बृहस्पतिवार रात करीब ढाई बजे अचानक आग लग गई। इस दौरान फैक्ट्री मैनेजर राजेंद्र यादव अपने दफ्तर में काम कर रहे थे। घटना के बारे में उन्होंने बताया कि अपने दफ्तर में जब वो काम निपटा रहे थे तो फैक्ट्री एक कोने से उन्हें आग की लपटें उठती दिखाई दी। इसके बाद जब वो वहां पहुंचे तो कपास में लगी आग अचानक भड़क उठी। उनके शोर मचाने पर फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारी भी वहां पहुंचे। इस दौरान कुछ कर्मचारियों ने वहां रखी कपास को आग की भेंट चढ़ने से बचाने के लिए वहां से उठाया तो कुछ ने पानी व मिट्टी डालकर अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान फैक्ट्री मैनेजर ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब साढ़े 6 बजे आग पर काबू पाया जा सका। घटना के नुकसान की जानकारी देते हुए मैनेजर राजेंद्र ने बताया कि आगजनी की घटना में मशीनों के पार्ट्स व वहां रखी कपास नष्ट हो गई है। घटना में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान उन्हें हुआ है।
दो माह में दूसरी घटना
फैक्ट्री मालिक अमित कुमार ने बताया करीब दो माह पहले भी उनकी फैक्ट्री में आग लगने की घटना हुई थी। इस दौरान भी यहां रखी कपास नष्ट हो गई थी। उन्होंने बताया कि पिछली घटना में उन्हें दो लाख रुपये का नुकसान हुआ था। दोनों ही घटनाएं शॉर्ट सर्किट के चलते हुई थी।
विज्ञापन
कॉटन फैक्ट्रियों में आग लगने की बड़ी घटनाएं
-लक्ष्मी मिल ऑयल एंड जीनिंग मिल में 16 अक्टूबर को शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग में करीब 35 लाख का नुकसान हुआ था ।
-रोहतक रोड़ स्थित महालक्ष्मी पाइप फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थतियों में आग लगने की घटना में करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।
-हीरा चौक स्थित एक गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग की घटना से करीब 70 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। इस दौरान मालिक की दुकान में रखी पांच लाख रुपये की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई थी।