फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Shops closed in containment zone in Bhiwani.

कंटेनमेंट जोन बिचला बाजार में एसएचओ ने सभी दुकानें कराईं बंद, सोमवार को खुलने की उम्मीद

Fri, 05 Jun 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Shops closed in containment zone in Bhiwani.
कपड़ा बाजार को बंद करवाने के बाद रास्ता बंद करवाते सिटी एसएचओ रविंद्र कुमार। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कपड़ा बाजार में कंटेनमेंट जोन में शामिल दो दुकानदारों ने दुकान खोली तो विवाद हो गया। कपड़ा बाजार के सभी दुकानदार दुकानें खोलने की बात पर अड़ गए, जिस कारण हंगामा हो गया। वहीं मौके पर पहुंचे एसएचओ ने दुकानदारों से बात कर सभी की दुकानें बंद करवा दीं। वहीं कुछ दुकानदारों को थाने भी ले जाया गया। बाद में दुकानदारों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से भी मिला। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया और शुक्रवार के साथ-साथ शनिवार को भी दुकानें बंद रखने का संदेश दिया। रविवार को मार्केट बंद रहेगी। इस दौरान यहां से जांच के लिए भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट आ जाएगी। अगर यहां के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आती है तो सोमवार से बाजार खुल जाएंगे।
विज्ञापन

यहां से विधायक के परिजनों के साथ संपर्क में आए एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिस कारण बिचला बाजार चौक से भग्गनपुरी तक का बाजार बंद है। पॉजिटिव मरीज इस मार्केट के चौधरियों का दरवाजा गली का है। इस गली के दो व्यक्तियों की नया बाजार चौक के पास दुकान है और वे अपनी दुकानें खोल रहे थे। इस पर शुक्रवार को बाजार के सभी दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पर अड़ गए। सूचना पर शहर थाना प्रभारी रवींद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। बाद में दुकानदार भी एकत्रित होकर थाने पहुंचे। बाद में सभी दुकानों को बंद करवा दिया। रास्ता बंद करने के लिए लगाई गई रस्सी को दोबारा बांधा गया।
विज्ञापन

उपायुक्त से मिलने पहुंचे दुकानदार तो आई स्वास्थ्य विभाग की टीम
दुकानदार उपायुक्त से मिलने पहुंचे। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी निरीक्षण किया। साथ ही बताया कि यहां से कुछ सैंपल लिए गए है, जिनकी रिपोर्ट आनी है। उसके आधार पर ही निर्णय लिया जाए। शनिवार को बंद रखा जाए। रविवार को वैसे मार्केट बंद रहगी। अब सोमवार को ही मार्केट खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो लोग कंटेनमंट जोन में रहते हैं, उनकी दुकानें खुली हैं, हमारी साढ़े 350 दुकानें बंद
दुकानदारों ने आरोप लगाया कि जहां पॉजिटिव मरीज आया है, वहां के लोगों की दुकानें खुल रही हैं और बिचला बाजार चौक से भग्गनपुरी तक की करीब 350 दुकानों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर बंद कराया गया है। लॉकडाउन में पहले ही दुकानदारी प्रभावित हुई और अब ऐसे। कपड़ा मार्केट एसोसिएशन के उपप्रधान वीके अरोड़ा ने बताया कि उपायुक्त ने आश्वासन दिया था कि जल्द मार्केट खुलवा देंगे। आज तो खुली नहीं। अब सोमवार से ही बाजार खुलने की उम्मीद है। इस मौके पर प्रधान प्रवीण नारंग, मोहन भृंगु आदि मौजूद रहे।

शहर के ये बाजार है बंद
- फैंसी चौक से सोमवार माता, लोहड़ चौपटा
- सराय चौपटा से गोशाला मार्केट मार्ग
- घंटाघर चौक से सराय चौपटा मार्ग की एक ओर की करीब 15 दुकानें
- पुराना बस स्टैंड से कमला भवन मार्ग
- विद्यानगर कॉलोनी
- महम रोड पर बड़ चौक से व्हीकल एजेंसी तक
कपड़ा मार्केट के कुछ दुकानदार दुकानें खोलने की बात पर अड़े थे। उन्हें बताया कि कंटेनमेंट जोन में दुकानें नहीं खोल सकते। जिन्होंने पीछे की तरफ दुकान खोल रखी थी, उनकी बंद करवाई गई। उपायुक्त से भी दुकानदार मिले हैं और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी आई है। यहां अगर अन्य कोई पॉजिटिव केस नहीं आता है तो सोमवार से बाजार खुलने की उम्मीद है।
- रवींद्र कुमार, एसएचओ, सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed