{"_id":"5dc5ba8c8ebc3e5b1e1e5a23","slug":"shopkeeper-two-fire-pistol-bhiwani-news-rtk5266884200","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंबल ओढकर आए युवक ने किराना व्यापारी पर चलाई दो गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंबल ओढकर आए युवक ने किराना व्यापारी पर चलाई दो गोलियां
विज्ञापन
फोटो 38 घायल किराना व् यापारी बृजमोहन
- फोटो : Bhiwani
बेखौफ बदमाशों ने एक सप्ताह के अंतराल में दूसरी बार गोली चलाने की वारदात को अंजाम दिया। वहां आए एक युवक ने किराना व्यापारी पर गोली चलाई। गनीमत रही की गोली व्यापारी के हाथ और छाती को छूती हुई निकल गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए शनिवार को बहल बंद का एलान किया।
कसबे में बृजमोहन चौधरी की पुराना बाजार में किराना की दुकान है। जानकारी अनुसार, शाम करीब सात बजे जब वह अपनी दुकान पर काम में लगा था तो कंबल ओढ़कर आए एक युवक ने दुकान पर आकर कुछ सामान मांगा। व्यापारी जैसे ही सामान देने लगा तो युवक ने अपना कंबल हटाकर दोनों हाथों में लिए पिस्तौलों से दो फायर कर दिए। एक गोली व्यापारी के कंधे को छूकर निकल गई जबकि दूसरी छाती को छूते हुए साइड से चली गई। इसके बाद युवक बाजार की ओर भाग निकला। जहां दूसरा युवक उसका बाइक स्टार्ट कर इंतजार कर रहा था। बाद में दोनों युवक बाइक से भाग निकले। हालांकि दुकान के वर्करों ने आरोपियों का पीछा भी किया मगर आरोपी हाथ नहीं आए।
घायल व्यापारी को सिविल अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि अगर रविवार को इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी पर हुए हमले में पुलिस कार्रवाई करती तो शायद आज की घटना नहीं होती। बहल एकता युवक संगठन सहित अन्य संगठनों व लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक बहल बंद का आह्वान किया है। उल्लेखनीय है कि रविवार को ममता इलेक्ट्रॉनिक संचालक राकेश शर्मा पर भी अज्ञात बदमाशों ने दो फायर किए थे। बहल थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पहले भी हो चुका है व्यापारी पर हमला : किराना व्यापारी बृजमोहन पर पहले भी दो बार हमला हो चुका है। एक बार जब वह दुकान बंद कर स्कूटर पर घर जा रहे थे तो बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डालकर पैसे का थैला छीनने का प्रयास किया था। जिसमें वे सफल नहीं हुए जबकि दूसरी बार उनको दुकान पर आकर धमकी दी गई थी।
एसपी पहुंचे, विधायक बोले, नहीं बिगड़ने देंगे कानून व्यवस्था : घटना की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया, सीआईए टीम बहल पहुंची और मामले की जांच की। वहीं विधायक जेपी दलाल ने कहा कि बहल में किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी। हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसके अलावा आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पूरे शहर में सीसीटीवी लगाए जाएंगे।