फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   severeg, problem, people protest

हालु बाजार में सीवर ठप, लोगों ने जताया रोष

Sun, 16 Feb 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
severeg, problem, people protest
ठप सीवर को लेकर प्रदर्शन करते हालू बाजार के क्षेत्रवासी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
हालु बाजार में सीवर ठप होने के कारण क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर क्षेत्रवासियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि प्रशासन को कई बार शिकायत कर चुके हैं, मगर इसका कोई समाधान नहीं हुआ है। कर्मचारियों पर भी लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

शहर के हालु बाजार क्षेत्र में पिछले एक माह से सीवरेज ठप होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र का सीवर ओवरफ्लो को जाता है जिसके कारण गंदा पानी बाहर गली में भर जाता है। आस पास में रहने वालों और दुकानदारों को बहुत परेशानी होती है। वार्ड नं 25 के क्षेत्रवासियों ने बताया कि इसके बार में कई पर पार्षद और संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है। मगर पिछले एक माह से कोई समाधान नहीं हुआ है। दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि संबंधित विभाग अधिकारी ने मामले की सूचना और फोटो व्हाट्सएप करने को कहा था मगर उनका कोई जवाब नहीं आया। क्षेत्र में करीब 2500 लोगों की आबादी है। गंदा पानी पूरी गली में भर जाता है जिसके कारण लोगों को आने जाने में समस्या होती है। साथ ही गंदे पानी की दुर्गंध से दुकानदारों का दुकान में बैठना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

पिछले एक माह बसे सीवरेज ठप की समस्या बनी हुई है। कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत की है मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा। आस-पास में रहने वाले लोगों को काफी परेशान का सामना करना पड़ता है। प्रशासन को इसकी सुध लेती चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमित कुमार, दुकानदार।
सीवर का सारा पानी गली में भर जाता है जिसके कारण आने जाने में बहुत परेशानी होती है। यहां पर रहने वालों, दुकानदारों और राहगीरों को काफी दिक्कतें आ रही है। सीवर ठप होने के कारण घरों में भी दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। जिसके कारण बीमारी बढ़ रही है।
- रमेश चंद्र, क्षेत्रवासी
सीवर ठप होने के कारण गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गली में आ रहा है। जिससे दुर्गंध आती है, दुकान में बैठकर काम करने में काफी परेशानी आ रही है। इतना बुरा हाल है कि दस मिनट खड़े तक नहीं रह सकते।

- दलीप कुमार, दुकानदार
संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की गलती की सजा क्षेत्रवासी भुगत रहे है। यहां पर अगर सीवर की सफाई हो जाए तो लोगों को परेशानी नहीं होगी। अब यहां खड़ा होना भी दूभर हो गया है। गली में पानी भर जाता है और गंदे पानी की दुर्गंध से ज्यादा परेशानी होती है।
- वेदप्रकाश आर्य, उद्योगपति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed