{"_id":"61be2e4eaa9826087b0636ec","slug":"severe-cold-night-temperature-was-5-5-degrees-fog-is-disturbing-bhiwani-news-hsr619776469","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की ठंड : 5.5 डिग्री रहा रात्रि तापमान, धुंध कर रही परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की ठंड : 5.5 डिग्री रहा रात्रि तापमान, धुंध कर रही परेशान
विज्ञापन
ठिठूरन बढ़ी पाला गिरा...। सड़क किनारे पेड़ की ढहनियों पर जमा पाला। संवाद
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। जिले में दूसरे दिन भी लगातार धुंध का कहर जारी रहा। शनिवार को भारी कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही। तापमान में गिरावट के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है। लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। धुंध होने के कारण वाहन चालक लाइट जलाकर गुजरते दिखे।
जैसे-जैसे दिसंबर बीत रहा है, सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो रविवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री और कम हो सकता है। वहीं रविवार को भी लोगों को भारी धुंध का सामना करना पड़ेगा।
सोमवार को खिलेगी धूप
मौसम विभाग के अनुसार 20 दिसंबर यानी सोमवार सुबह से ही तेज धूप खिलेगी। 22 दिसंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे। 24 दिसंबर को बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। बारिश होने के बाद तापमान में भी गिरावट आएगी।
विज्ञापन
वायु प्रदूषण में सुधार नहीं
धुंध के साथ-साथ वायु प्रदूषण भी लोगों के लिए आफत बना हुआ है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 230 दर्ज किया गया। इस स्तर को घटिया श्रेणी में माना जाता है। प्रदूषण का स्तर ज्यादा होने के कारण सांस संबंधी बीमारी के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।