फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   seven people die in corona, 57 new positive found, dental doctor die

कोरोना संक्रमित दंत रोग चिकित्सक सहित सात की मौत

Wed, 02 Jun 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
seven people die in corona, 57 new positive found, dental doctor die
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण से दंत रोग विशेषज्ञ चिकित्सक सहित सात की मौत हो गई। जिसके बाद कोरोना से मौत का आंकड़ा 570 पहुंच गया है। मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 57 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 266 संक्रमित ठीक हुए हैं। जिले में फिलहाल कोरोना संक्रमण के 851 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 203 शहरी और 648 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को 1010 सैंपल जांच के लिए भेजें हैं। जिनकी रिपोर्ट बुधवार दोपहर तक आएगी। वहीं 518 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए नई रणनीति बनाता है, ताकि जिलेवासियों को जल्द ही इससे छुटकारा मिल जाए। बावजूद इसके लोग स्वास्थ्य विभाग का सहयोग नहीं कर रहे। प्रशासन ने शहर में सम और विषय संख्या के अनुसार दुकान खोलने के आदेश दिए हैं। अगर शहर के हांसी गेट, घंटा घर, बिचला बाजार, रोहतक गेट, महम गेट, सरकुलर रोड सहित अनेक स्थानों पर दुकानदार इन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। साथ ही बाजार में खरीदारी करने के लिए आने वाले ग्राहक भी कोविड-19 सुरक्षा नियमों को पालन नहीं कर रहे है। जिससे कोरोना संक्रमण को संजीवनी मिल रही है।
विज्ञापन

इनकी हुई कोरोना संक्रमण से मौत
सेक्टर-13 से दंत रोग विशेषज्ञ 47 वर्षीय महिला चिकित्सक, बवानीखेड़ा से 49 वर्षीय व्यक्ति, कमला नगर से 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला, लोहारू से 42 वर्षीय व्यक्ति, बिरला कॉलोनी से 40 वर्षीय महिला, खाड़ी मोहल्ला से 71 वर्षीय व्यक्ति सहित सीपर से 59 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर जाकर हो रही थर्मल स्क्रीनिंग
शहर में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने विशेष रणनीति बनाई है। जिसके तहत शहर के सभी वार्डों में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, नगर परिषद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर पिछले दिनों से से विभिन्न वार्डों में नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। इस दौरान नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग कर उनके स्वास्थ्य और बीमारी का फीडबैक ले रहे हैं। ऑक्सीजन लेवन मापने के लिए प्लस ऑक्सीमीटर का भी प्रयोग कर रहे हैं। शहर के लिए 31 टीमों का गठन किया गया है। अर्बन नोडल ऑफिसर डॉ. अरुण सहरावत ने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त के आदेशानुसार यह सर्वे किया जा रहा है। जिसमें प्रत्येक टीम में पांच-छह सदस्य शामिल हैै। जोकि घर घर जाकर सर्वे कर रहे हैै। सर्वे की दौरान कोई बीमार मिलता है तो उसका उपचार देने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही नागरिकों से अपील है कि इस सर्वे में टीम का सहयोग करें ताकि सभी जानकारी प्राप्त हो सके और लोगों को ठीक उपचार मिल सके। टीम द्वारा शहर के 25 हजार लोगों का रिकॉर्ड जमा कर दिया है, जल्द ही यह सर्वे पूरा कर दिया जाएगा।

वर्जन::
कोरोना संक्रमण के मामले अब कम हो रहे हैं। ऐसे ही सकारात्मक माहौल रहा तो जल्द ही जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त हो जाएगा। नागरिकों से अपील है कि घरों से बाहर निकलते ही मास्क का प्रयोग करें। आपस में उचित सामुदायिक दूरी बनाए रखें। बार-बार अपने हाथ साबुन से धोएं। अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। सुबह और शाम के समय योग व व्यायाम करें।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed