फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Separate cases of dowry harassment registered on complaints of five victimized women in a single day

Bhiwani News: एक ही दिन में पांच पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर दर्ज हुए दहेज प्रताड़ना के अलग अलग केस

Mon, 16 Oct 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 16 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Separate cases of dowry harassment registered on complaints of five victimized women in a single day
भिवानी। महिला पुलिस थाना भिवानी में एक ही दिन में पांच पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर अलग-अलग दहेज प्रताड़ना के केस दर्ज किए गए। पीड़ित महिलाओं ने दहेज प्रताड़ना की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी थी। जिस पर एसपी के निर्देश पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर इन मामलों की तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना का पहला मामला में बापोड़ा निवासी आंचल ने बताया कि वह छह बहनें हैं। उनका कोई भाई नहीं है। उसकी शादी 26 जून 2019 को सरसा घोघड़ा में हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। महिला पुलिस थाना में महिला की शिकायत पर आरोपी पति ललित, सास शांति, ससुर मामन, ननद रीना के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में महिला मोना ने बताया कि उसकी शादी 15 फरवरी 2021 को खरक खुर्द निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद उसे ससुराल वाले दहेज के लिए तंग करने लगे। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। जिसके बाद महिला पुलिस थाना में मोना की शिकायत पर आरोपी पति सोनू, सास कृष्णा, ससुर सतीश के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में प्रीति ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 28 नवंबर 2021 को कलानौर के बनियानी में हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। महिला ने ससुराल पक्ष पर लाखों रुपये दिए जाने पर भी पैसों की डिमांड किए जाने के आरोप लगाए हैं। महिला का पति सरकारी नौकरी में है। महिला पुलिस थाना में प्रीति की शिकायत पर आरोपी पति प्रीतम, सास शर्मिला के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
चौथे मामले में गांव चांग निवासी सीमा ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब 11 साल पहले मंढोली में हुई थी। उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। वहीं उसकी कोई संतान नहीं है। महिला पुलिस थाना में सीमा की शिकायत पर आरोपी पति सुभाष के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

पांचवें मामले में महिला हैपी ने महिला पुलिस थाना में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 15 मई 2019 में गांव डीघल में हुई थी। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। महिला पुलिस थाना में आरोपी पति राकेश, देवर राजेश, सास संतोष के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article