फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Second incident in five days, tea stall at Ramlila Maidan vandalised again

Bhiwani News: पांच दिन में दूसरी वारदात, रामलीला मैदान स्थित चाय की दुकान में फिर तोड़फोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Second incident in five days, tea stall at Ramlila Maidan vandalised again
असामाजिक तत्वों द्वारा दुकान में की गई तोड़फोड़।
बहल। कस्बे के रामलीला मैदान में स्थित एक चाय की दुकान में पांच दिन के अंतराल में दूसरी बार वारदात होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। रविवार रात अज्ञात लोगों ने दुकान में घुसने का प्रयास करते हुए तोड़फोड़ की और सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपियों ने दुकान का ताला तोड़ने की भी कोशिश की हालांकि इस बार वे उसमें सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में विनोद जावला की श्री अलख कृष्ण टी स्टाल के नाम से चाय की दुकान है। दुकानदार ने बताया कि रविवार रात करीब सात बजे वह दुकान का सामान व्यवस्थित कर दुकान बंद कर घर चला गया था। सोमवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो सामने रखा सामान टूटा हुआ मिला। दुकान की टाइलें उखड़ी हुई थीं और सामान बिखरा पड़ा था। ताले पर भी तोड़फोड़ के निशान थे, हालांकि ताला पूरी तरह नहीं टूटा। घटना की सूचना दुकानदार ने तुरंत डायल 112 पर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जांच की और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

दुकानदार ने बताया कि इससे पहले 31 दिसंबर की रात भी उसकी दुकान में चोरी की वारदात हुई थी। एक जनवरी की सुबह दुकान खोलने पर दोनों ताले टूटे मिले थे। दुकान के बाहर रखे गल्ले से 400 रुपये और अंदर रखे गल्ले से करीब छह हजार रुपये की नगदी चोरी हो गई थी। उस समय भी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी और आरोपियों की तलाश का आश्वासन दिया था। पीड़ित ने महज पांच दिन में दूसरी बार वारदात होने पर पुलिस प्रशासन से आरोपियों की पहचान कर चोरी की रकम दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला मैदान में स्थित चाय के होटल में पांच दिन के भीतर दो बार हुई वारदात में आरोपियों की पहचान संभव हो सकती थी क्योंकि होटल के सामने लगे पोल पर पंचायत द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। लेकिन ये कैमरे काफी समय से बंद पड़े हैं और पंचायत ने इन्हें अब तक दुरुस्त नहीं करवाया। यह स्थान कस्बे का मुख्य चौक है, जहां सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरों का चालू रहना बेहद जरूरी है। घटना के बाद पंचायत की ओर से आश्वासन दिया गया है कि सोमवार शाम तक कैमरों को ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed