फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Second accused arrested in house burglary case

Bhiwani News: घर में चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Oct 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 07 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Second accused arrested in house burglary case
तोशाम। घर में घुसकर चोरी के मामले में थाना तोशाम पुलिस ने सोमवार को दूसरे आरोपी रोहित निवासी देवराला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है ।
विज्ञापन

मामले में पहले आरोपी अक्षय को गिरफ्तार कर 42,200 रुपये बरामद किए जा चुके हैं। देवराला निवासी विक्रम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 मार्च की सुबह वह परिवार सहित गुरुग्राम गया था। घर पहुंचने पर दोनों कमरों के ताले टूटे मिले और अज्ञात व्यक्ति आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए थे। शिकायत के आधार पर थाना तोशाम में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

अभियोग की जांच के दौरान थाना तोशाम की पुलिस चौकी कैरू के जांच अधिकारी धर्मदेव ने रोहित को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी और चोरी की वारदात से जुड़े तथ्यों व बरामदगी को लेकर जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed