फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Scooty rider dies due to car collision

कार की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider dies due to car collision
गांव चांग में हुए सड़क हादसें में हुई बुजुर्ग की मौत मामले में ग्रामीणों से पूछताछ करते गुजरानी च - फोटो : Bhiwani
भिवानी। भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर गांव चांग बस स्टैंड के समीप तेज रफ्तार कार ने स्कूटी से जा रहे एक बुजुर्ग को सीधी टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया वहीं कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर गांव चांग बस स्टैंड के समीप दिल्ली के रोहिणी सेक्टर तीन निवासी 65 वर्षीय राजेंद्र कालरा अपनी स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में स्कूटी सवार बुजुर्ग दूर सड़क पर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे के बाद कार चालक भी अपना वाहन छोड़कर भाग गया। राहगीरों की मदद से उन्हें नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक बुजुर्ग के गांव चांग में खेतीबाड़ी की जमीन और फैक्टरी भी है। जिसकी देखभाल के लिए वह चांग में भी आते जाते रहते थे।
विज्ञापन

वहीं गुजरानी पुलिस चौकी इंचार्ज भूषण कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे अरुण की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस इस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed