फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   school open, beo inspection

छुट्टी के आदेशों के बावजूद खुले स्कूल, कांपते हुए पहुंचे बच्चे

Mon, 30 Dec 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
school open, beo inspection
लगातार गिरते तापमान और अत्यधिक ठंड की वजह से हरियाणा स्कूली शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश भर में दो दिन पहले ही सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा का दी थी। इसके बावजूद भी सोमवार को अधिकांश निजी स्कूल खुले रहे और ठिठुरती ठंड में छोटे बच्चे भी स्कूल पहुंचे। निजी स्कूलों के खुले मिलने की शिकायतें शिक्षा अधिकारियों के समक्ष भी की गई। जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने करीब स्कूलों का औचक निरीक्षण किया, इसमें कुछ स्कूल तो बंद मिले, जबकि कुछ स्कूलों में बच्चों को होमवर्क देने के लिए बुलाया गया था। इन स्कूलों के संचालकों को डीईओ ने भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी देकर बच्चों की छुट्टी करा दी।
विज्ञापन

दरअसल अत्यधिक ठंड की वजह से इस बार 30 और 31 दिसंबर से ही सभी सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया। जबकि शिक्षा विभाग द्वारा एक जनवरी से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किए गए हैं। बच्चों को स्कूल बुलाने के पीछे निजी स्कूल संचालकों ने दलील दी कि उन्हें छुट्टियां का काम नहीं दिया था। जबकि स्कूली शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी किए गए पत्र में सख्त हिदायतें थी कि कोई भी निजी स्कूल खुला न रखा जाए और बच्चों की कक्षाएं नहीं लगें। ऐसा करने वालों पर विभागीय कार्रवाई के भी स्पष्ट हिदायत शिक्षा अधिकारियों को दी गई थी।
विज्ञापन

स्कूलों की दो दिन की छुट्टी है। कुछ स्कूल खुले थे मगर बच्चों होमवर्क के लिए ही बुलाया गया था। कुछ स्कूलों का निरीक्षण किया। जो खुले मिले उन्हें बंद करवाया गया है। भविष्य में अगर कोई स्कूल खुला मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजीत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed