{"_id":"7c38e8f15a799b49e474fbf19409d502","slug":"school-bus-turnaround-a-dozen-students-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस पलटी, दर्जनभर छात्राएं घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस पलटी, दर्जनभर छात्राएं घायल
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
Updated Fri, 06 Nov 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहल। बहल से झुप्पा मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। राजस्थान के पिलानी शहर से पिकनिक टूर के लिए अग्रोहा जा रही एक स्कूल बस बाइक सवार को बचाने के फेर में पलट गई। बस पलटने से दर्जन भर लड़कियां चोटिल हो गई। गनीमत रही कि लड़कियों को मामूली चोटें आई और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे गई।
पिलानी के ज्योति बीएन स्कूल के विद्यार्थियों को पिकनिक के लिए अग्रोहा ले जाने का कार्यक्रम बना था। पिलानी से चलने के बाद सुबह करीब 11 बजे बस बहल से निकलकर जैसे ही पातवान गांव के समीप पहुंची तो सामने से एक बाइक आ गई। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ड्राइवर बस से नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। जिस समय घटना हुई, उस समय बस में करीब 40 लड़कियां सवार थी। बस पलटने से लड़कियां बुरी तरह से भयभीत हो गई और जोर जोर से चिल्लाने लगी। बस पलटने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और घायल लड़कियों को पीछे आ रही दूसरी बस से बहल के निजी अस्पताल में पहुंचाया। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराने से मामूली अंतर से बच गई। गनीमत रही कि बस पलटने से किसी को ज्यादा चोटें नहीं आई। स्कूल की अध्यापिका मोनिका ने बताया कि वे विद्यालय के बच्चों को तीन बसों में अग्रोहा धाम में घूमाने के लिए ले जा रहे थे। सबसे आगे चल रही बस के आगे बाइक आने से अचानक यह हादसा हो गया। दुर्घटनाग्रस्त बस में लड़कियां सवार थी। उन्होंने भगवान का शुक्र जताया कि बड़ा हादसा होते होते बच गया और सभी लड़कियां सकुशल है।
फोटो : 17
कैप्शन : पातवान गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुई पिलानी स्कूल की बस।