{"_id":"5e516fac8ebc3ef3802d320a","slug":"sarpanch-case-file-women-bhiwani-news-rtk5435986117","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की शिकायत पर भी दर्ज हुआ सरपंच के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की शिकायत पर भी दर्ज हुआ सरपंच के खिलाफ केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जाटूलुहारी में सरपंच और महिला विवाद गहराता जा रहा है। अब बवानीखेड़ा पुलिस थाना में महिला की शिकायत पर भी सरपंच व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। जबकि गांव में महिला के परिवार का सामाजिक बहिष्कार मामले में भी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग सहित गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत भेजी गई है।
गांव जाटूलुहारी में सरपंच नरेश तंवर ने गांव की विधवा महिला निर्मला व उसके बेटे के खिलाफ बवानीखेड़ा पुलिस थाना में 19 फरवरी को नकदी छीनने व मारपीट करने पर केस दर्ज कराया था। इस मामले में अब बवानीखेड़ा पुलिस थाना में विधवा महिला निर्मला की शिकायत पर सरपंच नरेश तंवर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। महिला ने बताया कि 19 फरवरी की दोपहर 12 बजे सरपंच कुछ लोगों के साथ आया और उससे व परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट की। उन्होंने 100 नंबर व महिला पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर भी इसकी सूचना दी। जिस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला का आरोप है कि सरपंच ने उसके व उसके बेटे के खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया है। जबकि उनकी शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। निर्मला ने 20 फरवरी को भिवानी जिला सामान्य अस्पताल पहुंचकर एमएलआर कटवाई और अस्पताल में दाखिल हुई। जिसके बाद बवानीखेड़ा पुलिस थाना ने महिला के बयान दर्ज कर इस संबंध में सरपंच व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
लेबर क्रांति सोमवार को करेगी शहर में विरोध प्रदर्शन : लेबर क्रांति के प्रदेश संयोजक राजेंद्र तंवर, शिवकुमार प्रजापति ने कहा कि बवानीखेड़ा पुलिस ने महिला की शिकायत के बावजूद उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। अब पुलिस ने सरपंच व उसके समर्थकों पर केस तो दर्ज किया है, लेकिन जिन धाराओं को जोड़ना चाहिए था, उन धाराओं को नहीं लगाया है। इसको लेकर सोमवार को शहर में लेबर क्रांति व विभिन्न जनसंगठन पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में एसपी को भी मांग पत्र सौंपा जाएगा। पीड़ित महिला के परिवार का सामाजिक बहिष्कार किए जाने के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग, हरियाणा महिला आयोग, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज व डीजीपी हरियाणा को पत्र लिखाकर शिकायत भेजी है।
विज्ञापन
गांव में सभी का आपसी भाईचारा है। महिला के परिवार के सामाजिक बहिष्कार की बातें गलत हैं। मैंने किसी के साथ भी कोई अन्याय या गलत नहीं किया है। अगर पुलिस ने मेरे खिलाफ केस दर्ज किया है तो उसकी जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।
- नरेश तंवर, सरपंच गांव जाटूलुहारी
महिला की तरफ से भी पुलिस थाने में शिकायत दी गई है। जिस पर पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है, जो भी सच्चाई सामने आएगी उसी आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
- श्रीभगवान एसएचओ बवानीखेड़ा पुलिस थाना