फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   samvad, people

दरिंदों को मिले कड़ी सजा ताकि बने हर किसी में डर

Sun, 01 Dec 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
samvad, people
57 फोटो दादरी गेट के न्यू हाउसिंग बोर्ड में सामूहिक चर्चा करती महिलाएं। - फोटो : Bhiwani
आज कुछ दरिंदे, जानवरों से भी बदतर हो गए। तभी वे बहन-बेटियों को अपना निशाना बनाते हैं। ऐसे ही दरिंदों का शिकार हैदराबाद में हमारी महिला पशु चिकित्सक हुई है। इस तरह की दरिंदगी रोकनी बहुत जरूरी है और इसके लिए जरूरी है, ऐसा करने वालों को कड़ी सजा दी जाए। जब ऐसे लोगों को कड़ी सजा होगी तो लोग ऐसा करने से डरेंगे। डर से ही हैवानियत को रोका जा सकता है। यह बात महिलाओं ने अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम में कही। महिलाओं ने हैदराबाद में महिला चिकित्सक के अपहरण और फिर निर्मम हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की। महिलाओं में रोष इतना था कि दरिंदों के लिए फांसी की सजा तक की मांग की।
विज्ञापन

हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के अपहरण, दुष्कर्म और फिर निर्मम हत्या किए जाने पर रविवार को दादरी गेट हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अमर उजाला की ओर से बेटियों की सुरक्षा विषय पर संवाद कार्यक्रम किया गया। संवाद कार्यक्रम में महिलाएं खुलकर बोलीं और ऐसे दरिंदों को कड़ी सजा की मांग की। साथ ही बेटों की परवरिश भी ऐसे करने का आह्वान किया कि वे महिलाओं, बेटियों की इज्जत करें। संवाद कार्यक्रम में महिला मीना, प्रोमिला, शकुंतला, रेणु चौहान, कांता, कमलेश, ममता सिंह, उषा, नीलम अग्रवाल, नेहा कथूरिया, सोनू शर्मा, सीमा बंसल, पूनम सोनी आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

घटना निंदनीय, आज कड़े कदम उठाने की जरूरत है : हैदराबाद की घटना की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। हमें आज बेटियों की सुरक्षा के लिए आगे आना होगा। सरकार को भी इसके लिए कड़े कदम उठाने होंगे। पढ़ी-लिखी बेटियां भी आज सुरक्षित नहीं है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि समाज में कैसी स्थिति है। ऐसा करने वाले दरिंदों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए और उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा बंसल, महिला
स्कूली शिक्षा के साथ हो नैतिक शिक्षा का समावेश : आज का युवा हमारी संस्कृति, सभ्यता से विमुख होता जा रहा है। आज बच्चो को आध्यात्मिक शिक्षा की जरूरत है ताकि वे गलत चीजों की ओर बढ़ने की बजाए बड़ों का, महिलाओं का, बहन-बेटियों का सम्मान करें।
शकुंतला बीके
कड़ी सजा का हो प्रावधान : महिला चिकित्सक के साथ दरिंदगी और फिर हत्या करने वाले को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। ऐसे लोगों को फांसी की सजा का प्रावधान किया जाना चाहिए ताकि बाकी लोग उससे सबक लें। कानून सबके लिए एक होना चाहिए चाहे फिर दरिंदा किसी का भी बेटा हो, उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
बच्चों को संस्कारवान बनाने की जरूरत : आज बेटियों से ज्यादा बेटों की तरफ ध्यान देने की जरूरत है। बेटे अगर शिक्षित होंगे, संस्कारवान होंगे तो वे समाज में बेटियों की, महिलाओं की इज्जत करेंगे न कि उन्हें बुरी नजर से देखेंगे। इसलिए आज जरूरी है कि बच्चों को संस्कारवान बनाया जाए।
पूनम सोनी
मोबाइल फोन और इंटरनेट के कारण बच्चे ज्यादा बिगड़ रहे हैं। इंटरनेट पर आज गलत-गलत विडियो परोसी जा रही है। सरकार को चाहिए कि तुरंत प्रभाव से सभी गलत वेबसाइट को ब्लॉक करें ताकि फोन का सहीं यूज हो सके न कि मिस यूज हो।

रेणु चौहान, गृहणी
सभी को मिलकर करना होगा प्रयास : आज सभी चाहते है कि उनकी बहन-बेटियां सुरक्षित माहौल में रहे। उन्हें सुरक्षित माहौल देना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए जरूरी है कि हम आगे आकर पहल करें। पुलिस प्रशासन से उम्मीद करते है कि सार्वजनिक स्थानों, सभी मुख्य मार्गों पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाए, खासकर स्कूल, कॉलेजों के समय पर। इसके अलावा सरकार को भी सुरक्षा की दृष्टि से कदम उठाने चाहिए।
सोनू शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed