फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   sample,Report,collect,pending,corona

97 की रिपोर्ट पेंडिंग, विभाग 48 घंटे में दोबारा लेगा संडवा के जमाती का सैंपल

Fri, 10 Apr 2020 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
sample,Report,collect,pending,corona
मानहेरू वासी जमाती की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग गंभीर है और उसका इलाज शुरू कर दिया है। उक्त जमाती का चार दिन बाद दोबारा सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं, संडवा वासी जमाती की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने थोड़ी राहत की सांस ली है। उक्त जमाती का 48 घंटे बाद दोबारा सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। ये निगेटिव आने के बाद यह मान लिया जाएगा कि उक्त जमाती ठीक हो गया है। वहीं, वीरवार को सामने आए दो संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की गंभीरता के बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपल की जांच कराना बड़ी परेशानी बन गया है। पीजीआई में वर्कलोड ज्यादा है। अब गुरुग्राम सैंपल भेजे गए है, वहां भी 77 की रिपोर्ट लंबित है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए दोनों जमातियों में एक की रिपोर्ट निगेटिव आने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। जबकि मानहेरू वासी जमाती की पॉजिटिव रिपोर्ट आने से परेशानी भी है। अब स्वास्थ्य विभाग चाहता है कि उक्त गांव से लिए सैंपलों की रिपोर्ट जल्दी से जल्दी आ जाए ताकि स्थिति स्पष्ट हो।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने बताया कि कोरोना संक्रमित व्यक्तियों में से गांव संडवा निवासी की रिपोर्ट निगेटिव आई है वहीं गांव मानहेरू से दूसरे व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं दो अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल विभाग द्वारा वीरवार को भेजे गये थे जिनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आयी है। डीएसओ (आईडीएसपी) डॉ. संध्या गुप्ता ने बताया कि अभी तक विभाग द्वारा कुल 151 व्यक्तियों के सैंपल भेजे गए है, जिसमें से 97 व्यक्तियों के सैंपल की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। कोरोना संक्रमित गांव संडवा निवासी की रिपोर्ट 48 घंटे में दोबारा भेजी जाएगी। वहीं, गांव मानहेरू निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट चार दिन बाद दोबारा भेजी जाएगी। अभी दोनों कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को सामान्य अस्पताल में बनाए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। अभी तक 291 ऐसे यात्री है, जिनका 28 दिन का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 161 यात्री और जमाती को विभाग की निगरानी में 28 दिन तक रखा जाएगा। क्वारंटीन सेंटर बाबा योगीनाथ अस्पताल लोहानी में अब 18 लोगों को रखा गया है। बाकी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफवाहों पर न दें ध्यान
इन दिनों अफवाहें खूब चल रही है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। सिविल सर्जन ने ने कहा कि अपनी सुरक्षा के लिये हमारी मदद कीजिये। लॉकडाउन की पालना करें। घर से बाहर न निकले और किसी भी प्रकार से भयभीत होने की जरूरत नहीं है क्योंकि विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी कोरोना की जंग लड़ने में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें। किसी भी जानकारी के लिए सिर्फ विभाग द्वारा बनाए गए कॉल सेंटर नंबर 01664242130, 9050397313 और हेल्प लाइन नंबर 7027847102 व 108 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed