फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   sample,collect,health department,corona

जमाती का चौथा सैंपल जांच के लिए भेजा

Wed, 15 Apr 2020 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
sample,collect,health department,corona
कोरोना वायरस से जंग का सिलसिला जारी है। मानहेरू वासी जमाती का चौथा सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक लैब भेजा गया है। अगर यह सैंपल निगेटिव रहा तो भिवानी एक बार फिर कोरोना वायरस मुक्त हो जाएगा। क्योंकि एक जमाती पहले ही ठीक हो चुका है मानहेरू वासी जमाती की तीसरी रिपोर्ट भी निगेटिव रही थी। इसके अलावा चार अन्य सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए है।
विज्ञापन

भिवानी अब कोरोना वायरस मुक्त होने जा रहा है। अब तक दो जमाती ही पॉजिटिव पाए थे। जिनमें एक संडवा गांव से था तो दूसरा मानहेरू। गांव संडवा वासी जमाती की दूसरी और तीसरी सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी देकर घर में 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया है। मानहेरू वासी पहली और दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव रही तो चिकित्सकों के चेहरे पर भी शिकन थी मगर बुधवार को तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई तो सभी ने राहत की सांस ली। अब चौथी रिपोर्ट पर सबकी नजर है। जमाती का चौथा सैंपल जांच के लिए बुधवार को पीजीआई रोहतक भेजा गया। इस सैंपल की रिपोर्ट भी निगेटिव आती है तो इस जमाती को भी ठीक हुआ समझा जाएगा और भिवानी जिला एक बार फिर कोरोना वायरस मुक्त हो जाएगा। हालांकि चौथी रिपोर्ट से पहले ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भिवानी को कोरोना वायरस मुक्त मान रहे है।
विज्ञापन

अब तक 203 भेजे, 178 की रिपोर्ट आई निगेटिव, 25 की लंबित
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 203 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे है। जिनमें से 178 की रिपोर्ट आ चुकी है। बुधवार को चार अन्य सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अब तक 21 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित है। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र ने बताया अब भिवानी में कोई भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं है। वहीं, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमित का सैंपल एक बार निगेटिव आने के बाद दूसरी बार भेजा गया है। अभी तक विभाग द्वारा कुल 203 व्यक्तियों के सैंपल भेजे गए थे। जिसमें से 178 की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 25 व्यक्तियों के सैंपल की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अभी तक 329 ऐसे यात्री है जिनका 28 दिन का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 132 यात्री व जमाती को विभाग की निगरानी में 28 दिन तक रखा जाएगा। क्वारंटीन सेंटर बाबा योगीनाथ अस्पताल लोहानी में अब 18 लोगों को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग डरे नहीं, धैर्य रखें : कादियान
सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादियान ने कहा कि अपनी सुरक्षा के लिये हमारी मदद कीजिये। लॉकडाउन की पालना करें, घर से बाहर न निकले और किसी भी प्रकार से भयभीत होने की जरूरत नहीं है। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें क्योंकि विभाग द्वारा प्रतिदिन कोरोना वायरस से संबंधित प्रत्येक जानकारी दी जा रही है। अगर फिर भी किसी व्यक्ति को कोरोना वायरस के प्रति कोई भी जानकारी लेनी है तो वह सिर्फ विभाग द्वारा बनाए कॉल सेंटर नंबर 01664242130, 9050397313 और हेल्पलाइन नंबर 7027847102, 108 पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed