फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   sample,collect,corona

कोरोना : दोनों पॉजिटिव के फिर लिए सैंपल एक की निगेटिव तो दूसरे की रिपोर्ट पॉजिटिव

Thu, 09 Apr 2020 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
sample,collect,corona
स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को ही निर्णय लिया कि खांसी, जुकाम, बुखार, गले में दर्द जैसे मरीजों के भी कोरोना टेस्ट किए जाएंगे। 200 से 250 टेस्ट किए जाएंगे। पहले ही दिन करीब 96 सैंपल लिए गए मगर पीजीआई में लेने से इनकार हो गया। इसके बाद अब इन 96 में से 22 सैंपल वीरवार को जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए। इनमें दो सैंपल पॉजिटिव पाए गए मरीजों के भी हैं। इसके अलावा दो और संदिग्ध सामने आए है, जिनमें कोरोना वायरस जैसे लक्षण मिले हैं। दोनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। दोनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं, देर शाम पॉजिटिव संडवा निवासी मरीज के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव और मानहेरू निवासी मरीज की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। अब तक दो मरीज पॉजिटिव सामने आए है, जो संडवा और मानहेरू गांव से हैं। इसके बाद दोनों गांवों के एक-एक व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने निर्णय लिया कि सभी तरह की संभावनाओं को खत्म करने के लिए गले में दर्द, बुखार, खांसी-जुकाम, सांस लेने में तकलीफ आदि लक्षणों वाले प्रत्येक व्यक्ति का कोरोना टेस्ट करने का निर्णय लिया। करीब 200 से 250 टेस्ट करनेका निर्णय लिया और पहले दिन करीब 96 टेस्ट भी लिए।
विज्ञापन

दो और लोगों में नजर आए लक्षण, किया भर्ती
दो और कोरोना वायरस संदिग्ध सामने आए हैं। इनमें एक आईबी का जवान बताया जा रहा है। जिसे आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। एक अन्य को भी लक्षण पाए जाने के कारण भर्ती किया गया है। एक स्टाफ नर्स को भी पिछले कुछ दिन से बुखार था, जिसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफवाहों पर न दें ध्यान
सिविल सर्जन ने आमजन से अनुरोध करते हुए कहा है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें। स्वास्थ्य विभाग निरंतर नवीनत्तम जानकारी उपलब्ध करवा रहा है। अगर फिर भी कोई व्यक्ति किसी भी तरह की झूठी सूचना देते हुए पाया जाता है तो विभाग एवं प्रशासन के द्वारा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। किसी भी व्यक्ति को कोरोना वायरस के प्रति कोई भी जानकारी लेनी है तो वह विभाग द्वारा बनाये गये कॉल सेंटर न 01664-242130, 9050397313 तथा हेल्पलाइन नंबर 7027847102, 108 पर संपर्क कर सकता है।

दो और संदिग्ध आए है, जिन्हें सामान्य अस्पताल में दाखिल किया है। पहले कोरोना से संक्रमित मिले दो लोगों सहित 22 के सैंपल रोहतक भेजे हैं। कुल 95 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें पीजीआई से संपर्क कर डिमांड के अनुरूप धीरे-धीरे भेजा जाएगा। विभाग ने दोनों पॉजिटिव मरीजों का वीरवार को सैंपल लिया था। देर शाम संडवा निवासी की निगेटिव और मानहेरू निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
- डॉ. जितेंद्र कुमार, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed