फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sajna is protecting the country on the border, Sajni will fast to protect her

सजना कर रहा सीमा पर देश की हिफाजत, सजनी करेगी उसकी रक्षा के लिए व्रत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sajna is protecting the country on the border, Sajni will fast to protect her
करवाचौथ पर्व खरीददारी करतीं सुहागिनें। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। देश से बढ़कर कुछ नहीं है। हमारे पति देश की हिफाजत के लिए सीमा पर डटे हुए हैं। हम उनकी रक्षा के लिए करवाचौथ का व्रत करेंगे। यह कहना है कि उन पत्नियों का जिनके पति सीमा पर तैनात हैं। सेक्टर 13 निवासी बिमला, देवनगर वासी नीलम ने बताया कि उनके पति सेना में हैं। उन्हें अपने पतियों पर गर्व है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी करवा चौथ पर वीडियोकॉल के जरिये ही वह अपना व्रत खोलेंगी, लेकिन उन्हें खुशी है कि उनके पति देश की रक्षा करते हुए उनके इस व्रत के महत्व को भी समझते हैं। हमें कई सालों से इसी तरह करवा चौथ का त्योहार मनाने की आदत हो चुकी है।
विज्ञापन

सजना के नाम की लगवाई मेहंदी
इसके साथ ही अन्य सुहागिनों भी करवाचौथ की तैयारियां जोरशोर से कर रही हैं। रविवार को करवा चौथ पर चांद के दीदार के लिए महिलाएं अभी से बेकरार हैं। शुक्रवार को शहर के बाजार सौंदर्य प्रसाधनों से सज उठे और सुहागिनों ने भी अपने हाथों पर सजना के नाम की मेहंदी सजाई। कोरोना के बाद बाजारों में त्योहारों की रौनक लौटी है। वहीं शहर के ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं की काफी भीड़ रही। शुक्रवार को शहर की दुकानों के आगे मेहंदी स्टॉल पर महिलाएं मेहंदी लगवाने के लिए पहुंचीं। सुहागिन महिलाओं के हाथों को मेहंदी से सजाने के लिए इस बार महिला कारीगर भी थीं, जिन्होंने कलाई से लेकर कोहनियों तक मेहंदी के आकर्षक डिजाइन तैयार किए। जिसे देखकर महिलाओं के चेहरे पर भी खास चमक दिखाई दे रही थी। मेहंदी लगवाने पहुंची किरण, प्रेम रानी, स्वीटी, कोमल ने बताया कि रविवार को करवाचौथ है। उन्होंने बाजार में खरीदारी की है और मेहंदी लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई की मार
महिलाओं ने बताया कि इस बार करवाचौथ पर महंगाई की भी मार पड़ी है। कोरोना की वजह से दो साल तक करवा चौथ को लेकर घर के अंदर ही तैयारियां थीं, लेकिन इस बार पूरे उत्साह से बाजार में खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में सौंदर्य प्रसाधन भी काफी महंगे हो चुके हैं। वहीं महंगाई ने मेहंदी का रंग भी फीका कर दिया है। पहले हाथों में मेहंदी सजाने के लिए ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ता था, लेकिन अब मेहंदी लगवाने के लिए भी उन्हें काफी पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं ब्यूटी पार्लरों पर भी महिलाएं करवा चौथ के लिए तैयार होने के लिए पहुंची। महिलाओं ने बताया कि वे पिछले एक सप्ताह से करवा चौथ की तैयारियों में जुटी हैं। इस बार कर करवाचौथ उनके लिए खास रहेगा। वहीं नवेली दुल्हनें भी पहले करवाचौथ को लेकर खासी उत्साहित हैं।

करवाचौथ पर्व को लेकर हाथों में मेंहदी सजवाती सुहागिनें। संवाद

करवाचौथ पर्व को लेकर हाथों में मेंहदी सजवाती सुहागिनें। संवाद- फोटो : Bhiwani

 सजना है मुझे सजना के लिए....। करवाचौथ पर्व को लेकर हाथों में मेंहदी सजवाती सुहागिन। संवाद

सजना है मुझे सजना के लिए....। करवाचौथ पर्व को लेकर हाथों में मेंहदी सजवाती सुहागिन। संवाद- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed