{"_id":"5d3610d68ebc3e6c901c06f2","slug":"rupees-depiverd-bhiwani-news-rtk506577918","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्म संचालक से 20 हजार छीनकर भागे ऑटो सवार दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्म संचालक से 20 हजार छीनकर भागे ऑटो सवार दो युवक
विज्ञापन
सोमवार शाम चार बजे शहर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र के समीप बैंक से घर लौट रहे एक पोल्ट्री फार्म संचालक बुजुर्ग व्यक्ति का दिन दहाड़े ऑटो रिक्शा में अपहरण का प्रयास किए जाने व उससे 20 हजार रुपये की नकदी छीनने का मामला सामने आया है। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हैं, जबकि बुजुर्ग व्यक्ति ने पुलिस को इसकी लिखित शिकायत दी। वहीं जिला सामान्य अस्पताल पहुंचकर अपना इलाज कराया। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
गांव धनाना निवासी 58 वर्षीय जयवीर सिंह ने बताया कि उसका गांव में ही पोल्ट्री फार्म का कारोबार है। सोमवार सुबह वह गांव से भिवानी किसी कार्य से आया हुआ था। दोपहर बाद वह बैंक में अपना काम निपटाने के बाद पुराना बस स्टैंड स्थित एक दुकान पर जूस पीने के बाद बाहर निकला ही था कि इसी दौरान उसके सामने आकर एक ऑटो रुका, जिसके अंदर दो युवक सवार थे। एक युवक ऑटो रिक्शा चला रहा था जबकि दूसरा उसके अंदर पीछे बैठा था। इन दोनों युवकों ने उसे जबरन ऑटो के अंदर डालने का प्रयास किया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी युवकों ने उसके साथ हाथापाई करना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक युवक ने उसके बायें हाथ पर दांतों से काट खाया और उसकी जेब से 20 हजार रुपये की नकदी छीनकर फरार हो गए। जयवीर ने बताया कि वह काफी चिल्लाया, मगर उसकी मदद के लिए कोई नहीं आया। बाद में वह अपना इलाज कराने के लिए भिवानी जिला सामान्य अस्पताल पहुंचा जहां प्राथमिक उपचार के बाद मामले की सूचना पाकर पुलिस भी अस्पताल पहुंची। जहां पुलिस ने जयवीर सिंह के बयान दर्ज कर इस संबंध में तहकीकात शुरू कर दी।