फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   rookies looted

बाइक सवार चार नकाबपोशों ने गाड़ी रोक लूटे ढाई लाख

Sun, 14 Jul 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
rookies looted
गांव धिराना मोड के समीप बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने जबरन गाड़ी रुकवाकर तोड़फोड़ की और अंदर बैठै एक कंपनी के कर्मचारी से ढाई लाख रुपये लूटकर हो गए। सदर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में धिराणाकलां निवासी मुकेश ने बताया कि वह हयूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थेरिफ कोआपरेटिव सोसायटी में नौकरी करता है। 11 जुलाई की शाम साढ़े पांच बजे वह अपने ही गांव के प्रवेश व योगेश के साथ गाड़ी में बैठकर अपने गांव जा रहा था। जैसे ही कार धिराणा मोड के समीप पहुंची तो पीछे से एक तेज रफ्तार बाइक आई। जिस पर चार नकाबपोश बदमाश सवार थे। इन लोगों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और बाइक आगे अड़ाकर गाड़ी रुकवा ली। फिर बदमाशों ने गाड़ी के शीशे तोड़ डाले और अंदर बैठे उसके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। जिसके अंदर ढाई लाख रुपये रखे हुए थे। आरोपियों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर फरार हो गए। इसी दौरान आरोपी बदमाशों में से उन्होंने एक युवक को पहचान लिया, जो धिराणा माजरा गांव का रहने वाला है। मामले की शिकायत सदर पुलिस थाने में दी गई। जिस पर पुलिस ने इस संबंध में आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed