{"_id":"60e0aab08ebc3e2986362f7f","slug":"rohtak-tilakbidge-train-extend-to-bhiwani-bhiwani-news-rtk615950128","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक-तिलकब्रिज ट्रेन को भिवानी तक मिला विस्तार, सुबह पांच बजे चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक-तिलकब्रिज ट्रेन को भिवानी तक मिला विस्तार, सुबह पांच बजे चलेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। अब रोहतक से तिलकब्रिज तक जाने वाली ट्रेन का विस्तार भिवानी तक होगा। इतना ही नहीं डीआरबी (दिल्ली-रोहतक-भिवानी) ट्रेन को भी हिसार तक विस्तार देते हुए इसे एक्सप्रेस का दर्जा दिया है। इसी के साथ पिछले 28 सालों से भिवानी के रास्ते पुरानी दिल्ली तक सरपट दौड़ने वाली सिरसा एक्सप्रेस ट्रेन का भी रूट बदला जाएगा, जिसका खाका उत्तर रेलवे दिल्ली रेल मंडल प्रबंधक कार्यालय द्वारा जारी किए गए पत्र के बाद तैयार किया जा रहा है। वहीं 28 सालों तक भिवानी, कलानौर और रोहतक के लोगों के लिए लाइफलाइन मानी जाने वाली सिरसा एक्सप्रेस ट्रेन का रूट बदली किए जाने पर दैनिक रेल यात्री एवं जनकल्याण संघ पदाधिकारियों ने एतराज जताते हुए इस फैसले का कड़ा विरोध करने का एलान किया है।
उत्तर रेलवे दिल्ली रेल मंडल प्रबंधक कार्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए पत्र के अनुसार रोहतक से तिलकब्रिज तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को भिवानी तक विस्तार दिया है। यह ट्रेन सुबह पांच बजे भिवानी स्टेशन से रवाना होकर 6:25 पर रोहतक पहुंचेगी। इसके बाद 6:35 पर रोहतक से तिलकब्रिज के लिए रवाना होगी। डीआरबी (दिल्ली-रोहतक-भिवानी) को हिसार तक विस्तार देकर इसे एक्सप्रेस ट्रेन बनाया है। यह ट्रेन सुबह पांच बजे भिवानी से चलेगी। यह ट्रेन सिरसा एक्सप्रेस के समय पर ही सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर सिरसा से चलेगी। 6:25 बजे पर भिवानी पहुंचेगी। इसी तरह सिरसा एक्सप्रेस ट्रेन का रूट बदला जाएगा। सिरसा, हिसार, भिवानी, दादरी, रेवाड़ी, गुरुग्राम के रास्ते पुरानी दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन सिरसा से सुबह चार बजकर 10 मिनट पर चलेगी। जल्द ही इन ट्रेनों का नए समय शेड्यूल के हिसाब से संचालन शुरू होगा।
गौरतलब है कि पिछले 28 सालों से सिरसा एक्सप्रेस सिरसा से चलकर हिसार, भिवानी के रास्ते कलानौर और रोहतक होते हुए पुरानी दिल्ली जाती थी। सिरसा एक्सप्रेस ट्रेन का रूट बदली किए जाने से कलानौर, रोहतक और बहादुरगढ़ के दैनिक यात्रियों में भारी रोष बना है। वहीं दैनिक रेल यात्री एवं जनकल्याण संघ के अध्यक्ष महाबीर प्रसाद डालमिया ने सिरसा एक्सप्रेस का रूट बदली किए जाने के फैसले का कड़ा विरोध किया है। महाबीर डालमिया का कहना है कि सिरसा एक्सप्रेस ट्रेन दो हजार यात्रियों की क्षमता वाली मुख्य ट्रेन है। जिसके अंदर करीब सात हजार दैनिक रेल यात्री भिवानी, कलानौर, रोहतक, बहादुरगढ़ से दिल्ली अपनी रोजी रोटी कमाने जाते हैं। इन सात हजार यात्रियों के लिए यह ट्रेन लाइफलाइन है। इसका रूट बदला जाना इन यात्रियों की रोजी रोटी पर बुरा प्रभाव डालेगा। दैनिक रेल यात्री संघ आखिरी दम तक इस फैसले का विरोध करेगा।
विज्ञापन
पत्र जारी हुआ है
रेलवे की तरफ से इस तरह का पत्र जारी किया है, लेकिन अधिकारिक तौर पर अभी हमारे पास ऐसे कोई आदेश नहीं आए हैं।
-जीके गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक, भिवानी।