{"_id":"5d851cd48ebc3e015e1b629d","slug":"roadweas-bus-exam-centre-bhiwani-news-rtk5191825138","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाएंगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाएंगी रोडवेज बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचएसएससी की क्लर्क परीक्षा में चलाई जा रही स्पेशल बसों में रोडवेज उन ड्राइवर -कंडक्टरों को प्राथमिकता दे रहा है, जो खुद इस परीक्षा में शामिल हैं। इनकी ड्यूटी भी उन परीक्षा केंद्रों पर लगाई जाएगी, जहां ये खुद परीक्षाएं देंगे। इससे जहां इनको ड्यूटी देने में आसानी होगी। वहीं अन्य परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुगमता होगी।
दरअसल, भिवानी डिपो के 10 ड्राइवर और 20 कंडक्टर ने भी इस परीक्षा के फार्म भर रखे है। नई प्लानिंग के तहत ये चालक-परिचालक तो परीक्षा देने जाएंगे ही साथ ही बस भी ले जाएंगे। जिससे अन्य परीक्षार्थियों को भी लाभ होगा और रोडवेज को कर्मचारियों की कमी नहीं रहेगी। 21 से 23 सितंबर तक विभिन्न जिलों में होने वाली इस परीक्षा के लिए भिवानी डिपो ने स्पेशल बसें चला रहा है। ये स्पेशल बसें उस रूट पर दौड़ाई जाएंगी, जिस रूट के परीक्षार्थी होंगे। इसके लिए ग्रामीण रूटों में कमी की जाएगी। भिवानी डिपो के 30 रोडवेज कर्मचारियों ने आवेदन कर रखा है। इसको देखते हुए डिपो प्रबंधन ने ऐसी व्यवस्था की है, जिससे ड्यूटी के साथ सभी को लाभ मिलेगा।
भिवानी रोडवेज डिपो के 30 कर्मचारी भी क्लर्क की परीक्षा देने जाएंगे। ऐसे में प्लानिंग बनी है ये चालक-परिचालक परीक्षा देने तो जाएंगे ही बसें ले जाकर अपनी ड्यूटी भी कर लेंगे। इससे अन्य परीक्षार्थियों को भी सीधा फायदा होगा और उन्हें वापसी में भी परेशानी नहीं होगी। परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए प्लानिंग बनाई है और जो कर्मचारी छुट्टी गए हुए थे, उन्हें वापस बुलाया गया है।
विज्ञापन
- रमेश कुमार, ड्यूटी इंस्पेक्टर , भिवानी रोडवेज डिपो