फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Roadways employees outraged over delay in TA bill payments; threaten agitation.

Bhiwani News: टीए बिलों के भुगतान में देरी पर रोडवेज कर्मचारियों में रोष, आंदोलन की दी चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees outraged over delay in TA bill payments; threaten agitation.
भिवानी डिपो में आयोजित बैठक को संबो​धित करते वक्ता
भिवानी। हरियाणा रोडवेज भिवानी डिपो में लंबित टीए बिलों का भुगतान नहीं होने पर कर्मचारियों ने सोमवार को रोष बैठक कर जल्द भुगतान की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से बिल लंबित होने से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता डिपो प्रधान राजकुमार तालू, राजेश तोशाम और नरेंद्र लोहारू ने संयुक्त रूप से की। इसमें भिवानी, तोशाम और लोहारू से बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वे ड्यूटी और विभागीय जिम्मेदारियां पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं इसलिए हक का भुगतान समय पर किया जाना चाहिए। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि टीए बिलों का भुगतान कर्मचारियों का अधिकार है और विभाग को इसमें अनावश्यक देरी नहीं करनी चाहिए। बैठक में आगामी रणनीति को लेकर कर्मचारियों से राय ली गई।
विज्ञापन

उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए लंबित बिलों का शीघ्र भुगतान करने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस अवसर पर ऋषि शर्मा, सचिन कुंडू, राजेश, मोली शर्मा, पवन पाजू, प्रदीप कुमार, रमेश कुमार, जयपाल चौहान, अमित कुमार, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed