फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Roadways driver and operator suspended

Bhiwani News: दंपती के साथ अभद्र व्यवहार के मामले में रोडवेज चालक और परिचालक निलंबित

Sat, 18 May 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 18 May 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Roadways driver and operator suspended
भिवानी। विद्यानगर निवासी दंपती ने भिवानी डिपो के चालक व परिचालक पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। दुर्व्यवहार मामले की शिकायत भी हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के महानिदेशक को भेजी थी। इस पर रोडवेज विभाग ने चालक और परिचालक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन



महानिदेशक को भेजी शिकायत में विद्यानगर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह 10 मई को वह अपनी 71 वर्षीय पत्नी, पुत्री व तीन रिश्तेदारों के साथ अयोध्या व वाराणसी की तीर्थ यात्रा कर दिल्ली लौटे थे। दिल्ली से वे हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की बस में भिवानी के लिए सवार हुए। रास्ते में बहादुरगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचने के बाद चालक ने बस बूथ पर न लगाकर सामने दूसरे किनारे पर लगाई, जोकि बूथ से 30 मीटर की दूरी पर था। बस खड़ी करने के बाद चालक-परिचालक भी बस से उतरकर कहीं चले गए। इसी दौरान उसकी पत्नी तथा उसकी बेटी किसी काम से बस से उतरी। इसी दौरान चालक-परिचालक आ गए तथा बस स्टार्ट कर दी।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार उसने चालक-परिचालक को बताया कि उसकी पत्नी नीचे उतरी है और दो मिनट में आ जाएगी। लेकिन चालक-परिचालक ने कहा कि तुरंत बुलाकर लाओ नहीं तो अपना सामान नीचे उतार लो दूसरी बस में आ जाना। जब उसने चालक-परिचालक को बताया कि पत्नी शुगर से पीड़ित हैं। दोनों घुटनों के ऑपरेशन करवा रखे हैं। इस पर उन्होंने अभद्र व्यवहार करते हुए कहा कि तीर्थ यात्रा करनी जरूरी है क्या। घर पर रहा करो। इसी मामले पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने चालक व परिचालक को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यात्रा के दौरान यात्रियों से दुर्व्यवहार मामले की शिकायत मुख्यालय को दी गई थी, इसी मामले में भिवानी डिपो के चालक व परिचालक पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए चालक व परिचालक को सस्पेंड कर दिया गया है। विभाग मामले की जांच कर रहा है। - विक्रम सिंह कंबोज, जीएम, भिवानी डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed