{"_id":"5ec827998ebc3e90322f32ca","slug":"roadways-bus-service-will-soon-start-from-district-to-other-cities-bhiwani-news-rtk5561477147","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : जिले से दूसरे शहरों के लिए जल्द शुरू होगी रोडवेज बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : जिले से दूसरे शहरों के लिए जल्द शुरू होगी रोडवेज बस सेवा
विज्ञापन
बस स्टैंड पर खड़ी बसें।
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते दो महीनों से थमा रोडवेज बसों का पहिया जल्द शुरू होने वाला है। भिवानी रोडवेज प्रशासन ने एक शहर से दूसरे शहर के लिए रोडवेज बसों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं कोविड-19 सुरक्षा को लेकर जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार ही बसों का संचालन होगा। शुरुआत में रोडवेज प्रशासन भिवानी से झज्ज्जर, रोहतक, जींद, रेवाड़ी, हिसार, फतेहाबाद, चंडीगढ़, गुरुग्राम के लिए एक एक बस सेवा बहाल करेगा। प्रत्येक बस में केवल 30 यात्री ही सफर करेंगे। रोडवेज बसों में इन रूटों पर जाने के लिए यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग करानी होगी। जिस रूट पर वाजिब यात्री होंगे, तभी बस स्टैंड से बस रूट के लिए रवाना होगी, अगर यात्री कम रहते हैं तो फिर बस नहीं जाएगी। वहीं बसों का बीच में कहीं ठहराव नहीं होगा।
हरियाणा रोडवेज विभाग ने लॉकडाउन के दौरान करोड़ों रुपयों का घाटा झेला है। ऐसे में परिवहन सेवाएं भी पूरी तरह से ठप पड़ी हैं। भिवानी डिपो में करीब 147 रोडवेज बसें हैं, जिनका संचालन केवल प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने में हो रहा है।
ट्रायल के लिए तोशाम व रेवाड़ी के लिए लगाई दो बसें, नहीं जुटे यात्री
भिवानी बस स्टैंड पर रोडवेज बसों का संचालन फिर से शुरू करने के लिए तोशाम और रेवाड़ी बूथ पर दो बसें लगाई गईं। टिकट भी बस स्टैंड परिसर के टिकट बुकिंग काउंटर पर सामुदायिक दूरी से देने के लिए कर्मचारी भी पहुंचे। मगर दोनों ही रूटों पर पर्याप्त यात्री नहीं जुटे तो इन बसों को गंतव्य तक नहीं भेजा गया।
विज्ञापन
36 हजार किलोमीटर का तय करती हैं भिवानी डिपो की बसें
सामान्यत: भिवानी डिपो की करीब 147 बसें सामान्य दिनों में रोजाना 36 हजार किलोमीटर तक का सफर तय करते हुए करीब 50 से 60 हजार यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाती थीं। अब लॉकडाउन में सब बंद है।
ये रहेंगे बसों के रूट
भिवानी से चरखी दादरी सुबह सात बजे जाएगी और आठ बजे वापसी का समय है। इसी तरह रोहतक के लिए सुबह आठ बजे बस जाएगी और 10 बजे वापसी होगी। नारनौल के लिए सुबह नौ बजे बस जाएगी और दोपहर एक बजे वापस आएगी। रेवाड़ी के लिए सुबह आठ बजे बस जाएगी और दोपहर 12 बजे वापसी का समय है। झज्जर के लिए सुबह नौ बजे बस जाएगी और 11 बजे वापसी होगी। गुरुग्राम के लिए भिवानी से सुबह नौ बजे बस चलेगी और एक बजे वापसी होगी। सुबह नौ बजे हिसार बस जाएगी और 11 बजे वापस चलेगी। सिरसा के लिए बस सुबह आठ बजे जाएगी और दोपहर एक बजे वापस चलेगी। जींद के लिए सुबह नौ बजे बस चलेगी और साढ़े 11 बजे वासी के लिए चलेगी। भिवानी से जींद होते हुए चंडीगढ़ के लिए बस सुबह छह बजे चलेगी और दोपहर दो बजे वापसी केलिए चलेगी।
भिवानी बस स्टैंड से अन्य शहरों के लिए रोडवेज बसों का संचालन किए जाने की तैयारी चल रही है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग के साथ साथ कोविड-19 के दौरान जारी की गई गाइडलाइन की अनुपालना के साथ बसें चलाई जाएंगी। कोरोना से बचाव के साथ पब्लिक सेवा बहाल करने के लिए ये कदम उठाए जा रहे हैं। - गुलाब सिंह दूहन, डिपो महाप्रबंधक भिवानी।