फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   roadways bus, passengers, routs

28 रूटों पर 559 यात्रियों को लेकर दौड़ीं रोडवेज बसें

Mon, 15 Jun 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
roadways bus, passengers, routs
बस स्टैंड की बुकिंग काउंटर पर टिकट लेने के लिए लगी यात्रियों की लाइनें। संवाद न्यूज एजेंसी। - फोटो : Bhiwani
लॉकडाउन में दो माह तक रोडवेज बसों का पहिया थमा रहा। लेकिन अनलॉक-1 के दौरान परिवहन सेवाएं बहाली के बाद काफी दिनों तक मंदी के दौर से गुजर रहे रोडवेज विभाग को अब रूटों पर बसें चलाने के लिए यात्री मिलने लगे हैं। रविवार को छुट्टी के बावजूद भिवानी बस स्टैंड से 28 रूटों पर बसों का संचालन हुआ। इसमें बस स्टैंड से 559 यात्रियों ने टिकट लेकर रोडवेज बसों में सफर किया, जबकि बीच रास्ते से भी रोडवेज बसों के अंदर मुसाफिर सवार हुए।
विज्ञापन

दरअसल परिवहन सेवाएं बहाल किए जाने के कुछ दिनों तक तो रोडवेज बसें रूटों पर केवल एक या फिर दो से तीन यात्री लेकर ही दौड़ी थी। जिससे विभाग को भी राजस्व का काफी नुकसान हुआ। अब धीरे-धीरे रोडवेज की गाड़ी पटरी पर लौटने लगी है। रविवार को भिवानी डिपो की 15 रोडवेज बसें रूटों पर भेजी गई। जबकि अन्य डिपो से 13 रोडवेज बसें यात्रियों को लेकर यहां पहुंची और फिर यहां से यात्रियों को लेकर वापस रवाना हुई। भिवानी डिपो की बसों में 425 मुसाफिर सवार हुए, जबकि अन्य डिपो की बसों में 134 यात्री भिवानी से बाहर गए। बस स्टैंड पर सामुदायिक दूरी और मुंह पर मास्क लगाना यात्रियों के लिए अनिवार्य किया हुआ है। इसी के साथ रोडवेज बसों में सवार होने के बाद उन्हें सेनिटाइज भी किया जाता है। जबकि बस स्टैंड परिसर पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन

इन रूटों पर दौड़ी रोडवेज की गाड़ी
भिवानी से रविवार को पंचकूला, गुरुग्राम, रोहतक, जींद, हिसार, बहल, लोहारू के लिए बसें चली। इसी तरह अन्य डिपो की बसें चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम के लिए भी यात्रियों को लेकर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन खुलने के बाद से ही रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। शुरूआत में काफी कम लोग ही बसों का सफर कर रहे थे, अब धीरे धीरे लोग रोडवेज बसों के सफर के लिए आ रहे हैं। यात्रियों की जरूरत के हिसाब से भी बसों का संचालन कर रहे हैं, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।
- गुलाब सिंह दुहन, डिपो महाप्रबंधक भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed