फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   road jam, one dead

घायल ने तोड़ा दम, सड़क पर शव रख लगाया जाम

Wed, 16 Dec 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी Updated Wed, 16 Dec 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन

भिवानी। शादी समारोह के दौरान घायल हालुवास गांव एक युवक ने मंगलवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शव घंटाघर चौक पर रख जाम लगाया। करीब पौना घंटा मुख्य चौक को जाम रखा। बाद में डीएसपी मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो फिर से जाम लगाया जाएगा। देर सायं ही गांव में गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

मामला आठ दिसंबर की रात का है। हालुवास गांव से बारात भिवानी आई थी। शादी समारोह सिंघानिया धर्मशाला शिव नगर में था। यहां समारोह के दौरान बारातियों और भिवानी के कुछ युवकों में झगड़ा हो गया। खूब लात-घुसे चले। झगड़े में हालुवास वासी युवक करीब 26 वर्षीय संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार सुबह घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। दोपहर बाद करीब तीन बजे तक भी कोई कागजी कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने एकत्रित होकर रोष जताया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से सारे कागजात तैयार करवाये गए। सूचना पर पहुंचे दिनोद गेट चौकी से एएसआई आनंद कुमार परिजनों के बयान कलमबद्ध किए। पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

देर सायं शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर  शव रखी ट्रैक्टर ट्राली घंटाघर चौक पर सड़क के बीच खड़ी कर दी। अन्य वाहन खड़े करके मुख्य चौक को पूरी तरह जाम कर दिया। जाम की सूचना पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। मगर ग्रामीण नहीं माने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। बाद में डीएसपी हेड क्वार्टर अशोक बख्शी लोगों के बीच पहुंचे और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो फिर से मार्ग जाम किया जाएगा। जाम सायं छह बजे से करीब पौने सात बजे तक रहा और अनेक वाहन जाम में फंसे नजर आए। परिजनों ने बताया कि मृतक मजदूरी करता था। उसके छह माह की एक बच्ची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एएसआई आनंद कुमार ने बताया कि मृतक के भाई संजय के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जाएगी, जिसके बाद ही साफ होगा कि झगड़ा किस बात पर हुआ और हमलावर कौन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed