फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   road accident, women death

ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में महिला की मौत, पति घायल

Mon, 14 Sep 2015 12:31 AM IST
भिवानी
भिवानी Updated Mon, 14 Sep 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन

बहल-भिवानी मार्ग पर ओबरा गांव के समीप ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को भिवानी सिविल अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया जहां से उसे रेफर कर दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


रविवार को दोपहर तीन बजे राजस्थान के राधा बड़ी गांव निवासी दंपति बाइक पर सवार होकर कैरू गांव की तरफ जा रहे थे। जब वे ओबरा गांव से निकलकर प्राइमरी विद्यालय के समीप पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बाइक सवार दंपति बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से घायलों को कैरू सीएचसी ले जाया गया, जहां महिला रोशनी (45) ने दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक चालक महेंद्र को गंभीर हालत के कारण पहले भिवानी सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे रेफर कर दिया गया। पुलिस जांच अधिकारी लालजीत सिंह ने बताया कि हादसे में एक महिला की मौत हुई है, जबकि बाइक चालक की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed