फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   road accident, two die, case file

सड़क हादसे में दो की मौत, केस दर्ज

Mon, 30 Dec 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
road accident, two die, case file
दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

पहला मामला रविवार देर रात ग्यारह बजे का है। गांव जताई निवासी 42 वर्षीय कृष्ण परिवार सहित विद्यानगर रहाता था। उसने गांव में ही मुर्गी फार्म कर रखा था। साथ ही खेतीबाड़ी भी करता था। रविवार रात करीब ग्यारह बजे वह अपनी आई-10 कार में गांव जताई से विद्यानगर स्थित घर में जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शी मनोज ने बताया कि जब वह गांव धनाना और तिगड़ाना के बीच पहुंचा तो सामने से आ रहे टाटा पेस ने उसकी कार को साइड मार दी। कार सीधी ड्रेन में पलट गई और पानी में डूब गई। उसने और राममेहर ने उसको बचाने की कोशिश की मगर कार की खिड़की उनके खुली नहीं। पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई अशोक ने बताया कि मृतक दो लड़कों व एक लड़की का पिता था। उसने मुर्गी फार्म कर रखा था तो अक्सर वह गांव आता रहता था। जांच अधिकारी एएसआई विरेंद्र ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई श्रीभगवान के ब्यान पर टाटा पेस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंटर चालक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत : भिवानी-जींद मार्ग पर तिगड़ाना मोड़ पर कैंटर चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल कैंटर चालक को इमरजेंसी में दाखिल करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी।

मामला रविवार रात करीब आठ बजे का है। उत्तर प्रदेश केे आगरा निवासी 30 वर्षीय विरेंद्र कैंटर गाड़ी चलता था। रविवार को वह कैंटर गाड़ी लेकर अंबाला जा रहा था। जब वह तिगड़ाना मोड़ पहुंचा तो वह चाय-पानी के लिए नीचे उतर रहा था। अचानक पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। हादसे मेे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सरकारी एंबुलेंस में इमरजेंसी में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी। मृतक के भाई भगवान सिंह ने बताया कि वह आठ भाई-बहनों में सबसे सबसे बड़ा था। वही तीन लड़की व एक लड़के का पिता था। सड़क हादसे से चार मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। उसके भाई-बहनों ने अपना भाई खो दिया। जांच अधिकारी एचसी प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक के भाई भगवान सिंह ने बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed