{"_id":"6584796c6e0cc977860b647e","slug":"rlv-result-of-htet-candidates-will-be-updated-soon-bhiwani-news-c-21-hsr1027-284142-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एचटेट अभ्यर्थियों का आरएलवी परिणाम जल्द होगा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एचटेट अभ्यर्थियों का आरएलवी परिणाम जल्द होगा अपडेट
Thu, 21 Dec 2023 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव एवं सचिव ज्योति मित्तल ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2023 का परीक्षा का परिणाम 18 दिसंबर को घोषित हो चुका है। परीक्षा परिणाम घोषणा से पूर्व अभ्यर्थियों को विभिन्न जिलों में स्थापित वेरिफिकेशन केंद्रों पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए 17 व 18 दिसंबर को बुलाया था, लेकिन कुछ अभ्यर्थियों का परिणाम अभी भी आरएलवी (Due to biometric Verification) घोषित है। उन्होंने बताया कि ऐसे परीक्षार्थियों का परिणाम बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन सत्यापित होते ही शीघ्र घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए 21 व 22 दिसंबर को शिक्षा बोर्ड मुख्यालय भिवानी पर बुलाया गया है। उनका परिणाम भी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन सत्यापित होते ही शीघ्र घोषित कर दिया जाएगा।
सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी की चेक लिस्ट विवरणों में 24 तक होगी शुद्धि
भिवानी। सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक वार्षिक परीक्षा मार्च-2024 के सरकारी, गैर सरकारी स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयी, गुरुकुल, विद्यापीठ के परीक्षार्थियों की विवरणों में शुद्धि 24 दिसंबर तक ऑनलाइन होगी। यह जानकारी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव एवं सचिव ज्योति मित्तल ने दी।
ज्ञात रहे परीक्षार्थियों की चेक लिस्ट विवरणों में शुद्धि के लिए विद्यालयों की लॉगिन आईडी पर 6 दिसंबर से अपलोड कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबद्धता रखने वाले सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों के परीक्षार्थियों की चेक लिस्ट में दर्ज विवरणों जैसे फोटो, हस्ताक्षर, आधार नंबर एवं लिंग की शुद्धियां निशुल्क करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त यदि जन्म तिथि में शुद्धि करवाई जानी है तो 300 रुपये शुद्धि शुल्क सहित 6 से 15 दिसंबर तक निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 24 दिसंबर कर दिया है।