फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   restling, womens

रेसलिंग चैंपियनशिप : हरियाणा की बेटियों के नाम रहा पहला दिन, सेमिफाइनल में पहुंची सीबीएलयू की निशा

Tue, 05 Nov 2019 07:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
restling, womens
16 फोटो यौ ले धोबी पछाड़...इंटर यूनिवर्सिटी महिला कुश्ती मुकाबले में एक महिला पहलवान को पीठ से पकडक? - फोटो : Bhiwani
16वीं अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला कुश्ती चैंपियनशिप का आगाज रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। पहले दिन हरियाणा की बेटियों का दबदबा रहा और लगभग सभी ने अपने लीग मुकाबले जीते। 68 किलो भार वर्ग में चौ. बंसीलाल यूनिवर्सिटी की निशा ने सेमिफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

मंगलवार को वैश्य कॉलेज में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के तत्वावधान में तीन दिवसीय 16वीं अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला कुश्ती चैंपियनशिप शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. विनय कपूर और विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय कुश्ती पहलवान गीतिका जाखड़ और संत कंवर महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पहले दिन रोमांचक मुकाबले हुए। पहले दिन हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 68 किलो भार वर्ग में चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय की निशा ने एसजीजीएयू की हेमा मालया को बाई फॉल हराकर सेमिफाइनल में जगह बनाई। इसी भार वर्ग में चौ. देवीलाल यूनिवर्सिटी की कंचन ने डीएचएसजीयू की आकांक्षा को हराया। देर शाम तक मुकाबले चलते रहे।
विज्ञापन

ये रहे पहले दिन के परिणाम
पहले दिन तीन भार वर्गों 50 किलो ग्राम, 55 किलोग्राम और 68 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले हुए। 55 किलो भार वर्ग में दूसरे राउंड के मुकाबले में लवली विश्वविद्यालय की रानी राणा ने उत्कल यूनिवर्सिटी की आलोक रश्मि को, रमनदीप कौर, पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला ने सीकर यूनिवर्सिटी की सुप्रिया को, मनीषी सीआरएस जींद ने कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी की अन्नू गुप्ता को, आयशा, सिद्धी मैसूर विश्वविद्यालय ने यूनिवर्सिटी ऑफ केरला की सुंदरा को, शिखा, गुजरात विश्वविद्यालय ने मुंबई यूनिवर्सिटी की पायल शर्मा को हराया। भारती, मैंगलोर विश्वविद्यालय ने सीकर यूनिवर्सिटी की सुमन कुमार को, किमती, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने गुजरात यूनिवर्सिटी कलपिता महता को, पिंकी, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने सिंघानिया यूनिवर्सिटी की पिंकी आरजू को हराया। 68 किलो भार वर्ग में गोपिका एमवीओकेटी विश्वविद्यालय ने पीडीयूएसयूआर की प्रीति को, सर्वजीत सीआरएसयूजे ने बीयूपी की जया लक्ष्मी को हराया। इसी तरह मंदीप, कुरुक्षेत्रा यूनिवर्सिटी ने आरआरबीएमयूए की आरती शर्मा को, शंकपाल आरएसयूकेएम ने टीयूके की वेदाश्री को, निशा कुमारी चौ. बंसीलाल यूनिवर्सिटी ने एसजीबीएयू की हेमा माल्या को, तमन्ना मदवि रोहतक ने एमएसबीयूबी की पिंकी को, राधा देवी एचपीयूएस ने बीपीएसएमवीएस की राधिका को, रोनक यादव आईजीटी ने यूयूबीओ की शहनाज को हराया। वैश्वणी यूओएमएम ने वीबीएसपीयूजे की शिखा को, जशनबीर कौर जीएनडीयू ने एबीवीवीबी की कल्पना को, कंचन सीडीएलयू ने डीएचएसजीयू की आकांक्षा को हराया। 50 किलो भार वर्ग के दूसरे राउंड में पटेल अमिता ने तेजस्विनी को, कविता ने मंजू को, भूमिका रानी ने पूजा यादव को, रूपल ने पवन प्रीत, मोनिका ने अनुष्का, नीलम ने नैना को, सुमन ने कावेरी को, मनीषा ने कृष्णा कुमारी, दिव्या ने वरिष्ठा को, सुनीता ने शालिनी को हराया। गायत्री ने मनीषा को, नेहा ने निशु को, शिष्ठा ने डी. कुमारी को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें बेटियों पर गर्व : कपूर
यहां के खिलाड़ियों ने विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन किया है। महिला पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विश्व में अपना परचम लहराया है। हमें हमारी बेटियों पर गर्व है। यह बात प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. विनय कपूर ने कही। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरके मित्तल ने कहा कि प्रदेश ने शिक्षा, खेल, कृषि, सूचना एवं प्रौद्योगिकी सहित प्रत्येक क्षेत्र में अपना रिकार्ड बनाया है। राधा स्वामी दिनोद परम संत कंवर महाराज ने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे स्वच्छ भावना से खेलें। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीतिका जाखड़ ने कहा कि खिलाड़ी को हमेशा बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर लग्न एवं कड़ी मेहनत से आगे बढ़ना चाहिए। दृढ़ इच्छा शक्ति, लग्न एवं कड़ी मेहनत आपको निश्चित तौर पर सफलता दिलाती है। उन्होंने आह्वान किया कि खिलाड़ी डोपिंग और नशे से दूर रहकर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करें। कुश्ती चैंपियनशिप के संयोजन एवं डीन डॉ. सुरेश मलिक ने सभी का स्वागत किया। मंच का संचालन डॉ. वंदना वत्स, डॉ. रश्मि बजाज, डॉ. हरिकेश पंघाल ने किया।
लोक गायब महाबीर गुड्डू ने किया मनोरंजन : प्रसिद्ध लोक गायक महाबीर सिंह गुड्डू ने बम लहरी एवं शहीद भगत सिंह पर गीतों की रंगारंग प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

ये रहे मौजूद : प्रतियोगिता के दौरान कुलसचिव डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज, पर्यवेक्षक डॉ. राजेन्द्र खत्री, वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट शिवरतन गुप्ता, वैश्य महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता महासचिव पवन बुवानीवाला, कोषाध्यक्ष बृजलाल सर्राफ, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की खेल उप निदेशक डॉ. शकुंतला बैनीवाल, डॉ.अनिल कलकल, डॉ. रीना, डॉ. सतबीर सिंह, डॉ. नरेन्द्र, पूर्व खेल निदेशक सुखबीर सिंह, प्राचार्य डॉ. डीएस राजन, सुरेश अत्री, डॉ.धीरज त्रिखा, दर्शन मिढा आदि मौजूद रहे।

17 फोटो इंटर यूनिवर्सिटी खेलों में जीत के लिए दावपेज आजमाती महिला पहलवान।

17 फोटो इंटर यूनिवर्सिटी खेलों में जीत के लिए दावपेज आजमाती महिला पहलवान।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed